गांधी जयंती से पहले बलिया जिले की नगर पालिका बलिया के चौक शहीद पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति की साफ-सफाई में जुट गया है।
2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए राष्ट्रीय महत्व का दिन है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। गांधी जयंती से पहले बलिया जिले की नगर पालिका गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई में जुट गया है। बलिया के चौक शहीद पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर जमी धूल की परत हटाई जा रही है। साल भर इस प्रतिमा की साफ-सफाई से नगर पालिका का कोई लेना-देना नहीं होता है। पूरे साल धूल फांकने वाली इन मूर्तियों की सफाई जयंती के मौके पर ही होती है।
जिले भर में लगी प्रतिमाओं की दुर्दशा हो चुकी है। कहीं प्रतिमा के ऊपर की छत ही नहीं है तो कहीं उसकी सुरक्षा में बनाई गई दिवार ही दरक गई है। साथ ही इन दिवारों पर विज्ञापन वाले पोस्टर चिपके हुए हैं। महापुरुषों की मूर्ति स्थल ताश खेलने का अड्डा बन चुकी है। लेकिन इन जुआ खेलने वालों के खिलाफ प्रशासन ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। पुलिस इन करतूतों से वाकिफ होते हुए भी आंखे बंद किए हुए है।
बता दें कि इन दिनों नगर पालिका शहर में लगी कुछ प्रतिमाओं की कायापलट करने में लगा है। इसमें नगर के टी.डी. कॉलेज चौराहे पर लगी स्वंतत्रता सेनानी रामदहिन ओझा की मूर्ति शामिल है। सौंदर्यीकरण के बाद मूर्ति स्थल की खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है। बलिया नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बयान दिया है कि “जिले में लगी प्रतिमाओं की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सभी प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दे दिया जाएगा। इस पर हम योजना भी बना रहे हैं ताकि मूर्तिओं को और भी बेहतर रूप दिया जा सके।” सवाल है कि क्या महापुरुषों की प्रतिमाओं की यह दुर्दशा अपमान नहीं है?
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…