Categories: बलिया

बलिया DM ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही जिले में फैल रही मौसमी बीमारियों को लेकर भी डीएम सतर्क नजर आयीं। उन्होंने कोरोना के साथ डेंगू से बचाव के लिए निर्देश दिए।

इस बैठक के दौरान डीएम ने समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने सीएचसी पर ऑपरेशन थिएटर का संचालन बेहतर तरीके से करने और संस्थागत प्रसव बढाने को भी कहा। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लम्बित भुगतान का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डेंगू के फैलाव को रोकने पर डीएम का खास ध्यान रहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने, एंटी लारवा का छिड़काव, पीकू वार्ड में आए उपकरणों को इनस्टॉल करने व आशा बहुओं के भ्रमण को बढाने के विशेष निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने के नाते अक्टूबर माह में एंटी लार्वा का छिड़काव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पीकू वार्ड के बारे में जानकारी ली और उपकरणों को शीघ्र इनस्टॉल करवा लेने को कहा। जिलाधिकारी ने सरकारी डॉक्टरों को हिदायत दी कि प्राइवेट प्रेक्टिस पर ध्यान न दें, जनता की सेवा में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

वैक्सीनेशन को लेकर डीएम ने कहा कि विशेष कैम्प जारी रखते हुए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाएं। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि आशा बहुओं को समस्याओं को भी समय-समय पर संज्ञान में लें और निस्तारण कराएं। आशाओं का भुगतान को कत्तई लंबित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं का भ्रमण की स्थिति मंडल में सबसे कम है, इसको बढाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़ समेत सभी सीएचसी-पीएचसी के अधिकारी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago