बलिया। उत्तरप्रदेश में UPCET 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। और पूरे प्रदेश में बी फार्मा के एंट्रेंस एक्जाम में महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल कर बलिया निवासी किरण पांडेय ने जिले का मान बढ़ाया है। बेटी की सफलता से न गांव, बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोग बधाईयां दे रहे है। किरण ने अपनी जिंदगी को रोशन करने का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता के साथ ही चाचा-चाची को भी दिया है। किरण का लक्ष्य बी फार्मा करने के बाद नए औषधियों की खोज और सेल्फ मेडिकेशन से छुटकारा पाना है। बता दें कि UPCET-2021 की परीक्षा में हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी डॉ. संजय कुमार पांडे की पुत्री किरण पांडेय शामिल हुई थी।
किरण पहले ही प्रयास में बी. फार्मा की प्रवेश परीक्षा में न सिर्फ सफल हुई, बल्कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में (महिला वर्ग) में पहला स्थान हासिल किया। गुरुवार को रिजल्ट आया तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। किरण ने बातचीत में बताया कि उसका लक्ष्य बी फार्मा करने के बाद नए औषधियों की खोज और सेल्फ मेडिकेशन से छुटकारा पाना है। वह सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता, चाचा-चाची के साथ पूरे परिवार को देती है।कहा कि आज इन्हीं लोगों के हौसलों के कारण इस मुकाम पर पहुंची हूं।
किरण ने इंटर तक की पढ़ाई गांव पर ही की है। कक्षा एक से 8 तक एलबी पब्लिक स्कूल रामगढ़ तथा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा से पास की है। इनकी मां प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पर शिक्षामित्र तथा बड़ी बहन सहायक अध्यापिका है। किरण ने इस सफलता को हासिल कर अपने परिवार के साथ ही क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से चोरों को खुशी का माहौल है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…