बलिया। दो महीने पहले हुई दुर्घटना को लेकर अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। टकरसन गांव के पास बलिया-बांसडीह मार्ग पर दो माह पहले कथित रूप से दुर्घटना के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस अब मामले की जांच हत्या के प्रकरण के तौर पर करेगी। जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
बता दें बीते 18 जुलाई को टकरसन में खड़ी एक बस के खलासी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी 30 वर्षीय उदय प्रताप सिंह को बस चालक और मालिक ने रात में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके अनुसार उदय बस की छत पर सो रहा था। इसी दौरान बस के ऊपर से गुजर रहे बिजली की तार की चपेट में आकर घायल हो गया।
अगले दिन जिला अस्पताल में उदय की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। हालांकि अब परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हत्या के प्रकरण के तौर पर मामले की जांच करेगी। देखना होगा कि जांच में आखिर क्या निकलकर आता है। और परिजनों की शिकायत में कितनी सच्चाई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…