Categories: बलिया

सड़क पर गड्ढों का ‘विकास’, एनएच 31 दे रहा हादसों का न्यौता

बलिया की सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। जर्जर सड़कें हादसों का कारण बन रही हैं। शहर से होकर गुजरने वाला एनएच लगातार हादसों को न्यौता दे रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग एनएच छोड़कर शहर की दूसरी सड़कों से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में दूसरे मार्गों पर दबाव बढ़ गया है।

एक तरफ लोग जाम से परेशान हैं तो दूसरी तरफ सड़कों पर हो रहे जलजमाव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एससी कॉलेज से होकर गुजरने वाले बाइक सवारों को घुटने भर पानी से गाड़ी निकालना पड़ा। पानी में बाइक बंद हो जाने से काफी ज्यादा परेशानी होती है। जान-जोखिम में डालकर सफर कर रही है।

एनएच की बदहाली की कई बार शिकायतें की गई लेकिन जिम्मेदार आंख पर पट्टी बांध कर बैठे हैं। जिन्हें लगातार हो रहे हादसे दिखाई नहीं देते और न ही लोगों की चीख सुनाई देती। गुरुवार को भी जन अधिकार मंच के सदस्यों तथा अधिवक्ताओं ने अलग-अलग ज्ञापन दिया। जन अधिकार मंच ने चेताया कि यदि तीन दिनों के अंदर खतरनाक गड्ढों को नहीं भरा गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। मंच के अनुसार डीएम ने सीआरओ व एनएचआई के अधिकारियों से बातकर तत्काल समाधान का निर्देश दिया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह, व्यापारी नेता सुनील परख, संतोष सिंह, प्रदीप रस्तोगी, विक्रांत सिंह आदि मौजूद थे।

बता दें कि शहर में एनएच 31 पर हो रहे गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं। अधिवक्ताओं ने भी डीएम से ज्ञापन सौंप कर एनएच की मरम्मत की मांग की। अधिवक्ताओं ने जल जमाव व गंदगी पर आक्रोश जताया। बताया कि हर महीने लाखों रुपये खर्च के बावजूद साफ-सफाई व जल निकासी की व्यवस्था नगण्य है। इससे डेंगू व मलेरिया जैसे भयानक बीमारी से लोग जूझ रहे हैं। वहीं जन अधिकार मंच ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में एनएच के गड्ढों को नहीं भरा गया तो सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago