आधे से अधिक विद्यार्थियों के फेल होने का मामला- छात्र नेताओं ने JNCU की कुलपति को सौंपा पत्रक

कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने गुरूवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय को पत्रक सौंपा। छात्र नेताओं ने शिकायत की है कि बी. ए. द्वितीय वर्ष के आधे से अधिक विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। कुंवर सिंह महाविद्यालय बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद महाविद्यालय के छात्र संघ भवन में बैठक भी की।

छात्र संघ भवन में पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव ने कहा कि “कोरोना काल के दौरान कुलपति ने कहा था कि महाविद्यालयों में पढ़ाई नहीं हुई है इसलिए सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा। लेकिन स्नातक द्वितीय वर्ष के ज्यादातर छात्रों को फेल कर दिया गया है। जननायक विश्वविद्यालय इस तरह रिजल्ट जारी करके छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है।” नितेश यादव ने सवाल उठाया कि “बगैर परीक्षा के कैसे निर्णय लिया गया कि कौन पास होगा और कौन फेल?”

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय से मुलाकात कर छात्र नेताओं ने मांग की है कि बी. ए. द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को पास किया जाए। क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से न ही पढ़ाई हुई और न ही परीक्षा। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को फेल करना सरासर नाइंसाफी है। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को यह चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा परिणाम को लेकर हमारी मांगें स्वीकार नहीं हुईं तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन भी शुरू होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्रक सौंपते वक्त कुंवर सिंह महाविद्यालय के शमशेर यादव, गुड्डू यादव, उपेन्द्र वर्मा, अभिषेक उपाध्याय, सुरज शर्मा, बलजीत राज, दयाशंकर, अकिंत सिंह, मिन्टू ठाकुर, अजीत, सोनू, अलोक भारती, मोहित, पंकज यादव व अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago