बलिया
बलिया में होगा 4 सड़क और बंधा का निर्माण, खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये
बलिया में सड़कों का दुर्दशा सुधारने के लिए प्रशासन के द्वारा काम किया जा रहा है। अब लोक निर्माण विभाग के द्वारा जिले के चार मार्गों की मरम्मत करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर आवंटन के बाद काम शुरू होगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से चिन्हित 2 ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी का कार्य कराया जाएगा। बता दें कि टोंस नदी की बाढ़ के कारण रसड़ा क्षेत्र के कई गांवों प्रभावित होते हैं। इन गावों में अब 117 लाख की लागत से रसड़ा प्रधानपुर मार्ग के बखरिया चट्टी से डुमरी कोठी होते हुए बंधा निर्माण कराया जाएगा।
बंधा बनने से रसड़ा क्षेत्र के बंकापुर, नसरथपुर, डुमरकोठी, केदारनाथ का पुरा, मंगरौली, पौधरिया गणार आदि गांवों को बाढ़ से राहत मिलेगी।इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा 115 लाख की लागत से ग्रामसभा बुढऊ से उड़िया बाबा स्थान से पश्चिम टोला होते हुए कुरेजी तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
शासन से स्वीकृति के बाद विभाग ने इस मार्ग के निर्माण को टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। इसके साथ ही रसड़ा मार्ग पर हरदेव के मकान से छितौनी दूरसंचार कार्यालय होकर कमतैला गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण 59 लाख की लागत से कराया जाएगा। सभी के टेंडर आवंटन से छह माह में कार्य पूरा कराने की समय सीमा निर्धारित है।
लोक निर्माण की ओर से अब सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को भी दुरुस्त करने की कवायद शुरु कर दी गई है। विभाग की ओर से चिह्नित दो ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के तहत 11.75 लाख से कार्य कराया जाएगा। इसमें 7.90 लाख की लागत से इंदरपुर ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के तहत कार्य तथा 3.85 लाख से सिसवार ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के तहत कार्य कराए जाएंगे।
लोक निर्माण अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि एक बंधा, दो सड़क निर्माण के साथ ही दो मार्गों पर ब्लैक स्पॉट के पास रोड सेफ्टी के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु की गई है। आवंटन के बाद कार्य शुरु कराए जाएंगे।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


