बलिया स्पेशल
बलिया में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुआ ध्वजारोहण एवं संदेश यात्रा !
बलिया डेस्क : अखिल भारतीय कांग्रेस के 136वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भवन बलिया पर ध्वजारोहण किया गया और संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई। उसके बाद नगर विधानसभा के अंतर्गत जिला मुख्यालय से हनुमानगंज तक कांग्रेस संदेश यात्रा सैकड़ों साथियों के साथ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने और सेनानियों ने जिस तरह से भारत की जंगे आजादी को लड़कर ब्रितानिया हुकूमत को भगाने का काम किया और देश को आजादी दिलाई इस शानदार इतिहास के लिए कांग्रेस को हमेशा हिंदुस्तान स्वर्ण अक्षरों में याद रखेगा।
आजादी की लड़ाई महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में लड़ी गई और अपार सफलता मिली और अंग्रेजों के दांत खट्टे हो गए आज के परिवेश में वर्तमान सरकार जातिवाद और धर्मवाद को फैलाकर देश में नफरत फैलाना चाहती है। आज देश टूट रहा है जनता के बुनियादी सवालों पर यह सरकार फेल हो चुकी है। कांग्रेस का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सरकार में आज वही लोग हैं जिन लोगों ने महात्मा गांधी के ऊपर गोली चलाने का काम किया था और हिंदू मुस्लिम को लेकर बराबर नफरत फैलाना चाहते हैं।
कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष श्री @OmprakaashINC जी के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया।#SelfieWithTiranga #CongressFoundationDay pic.twitter.com/7T8vhZaIbC
— Ballia Congress (@INCBallia) December 28, 2020
हमें भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एवं शांति विश्व बंधुत्व का समर्थन करते हुए भारतीय संविधान को बचाने का धर्मनिरपेक्षता के प्रति सच्ची निष्ठा और वफादारी राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करने के लिए कांग्रेस कटिबंध है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसानों, नौजवानों, महिलाओं और आमजन की लड़ाई को लङा जा रहा है और कांग्रेस लड़ेगी यही हमारे कांग्रेस का स्थापना दिवस का संदेश देना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन चौबे, जितेंद्र नाथ राय, रामप्रीत यादव, ओम प्रकाश तिवारी, परशुराम, राज नारायण उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे चुन्नू, राजेंद्र चौधरी, सागर सिंह राहुल, गिरीशकांत गांधी, फूलबदन तिवारी, उषा सिंह, रामधनी सिंह, भैया लल्लू सिंह, हरिकेंद्र सिंह, मसूद आलम, हरि शंकर पाठक, विशाल चौरसिया, अंजली चौबे बागी, रूपेश चौबे विवेक ओझा, अभिजीत सिंह, सर्वेश तिवारी, दिनेश राजभर, अरुण यादव, विपिन कुमार पांडे, हरीश कुमार, सूर्यकांत यादव, अमरनाथ रौनियार, विशाल पांडे, प्रकाश मिश्रा,
राजकुमार चौरसिया, लक्ष्मण पासवान, लालू यादव, प्रेम नाथ शुक्ला, विनोद पाठक, राजन कुमार, बलदेव पाठक, दिनेश पाठक, श्रीनिवास यादव, सरिता श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन, लालू पाठक, ओमप्रकाश सिंह, राजू सिंह, पप्पू चौहान, राम जी चौधरी, दीनानाथ चौधरी, हरिमोहन वर्मा, सोनू कुमार, गंगेश्वर सिंह, संतोष कुमार चौबे, विनोद पाठक, राधा कृष्ण पाठक, रामा शंकर पाठक, भोला पांडे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
सिकंदरपुर4 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया4 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना4 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल4 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह4 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड4 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा4 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश1 week agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह


