featured
अपराधियों से मेलजोल रखने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, राजनैतिक दबाव में नहीं होगा कोई काम- बलिया एसपी
बलिया डेस्क : अमरोहा से तबादला हो कर बलिया आये नए एसपी डा. विपिन टाडा सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए। जहाँ उन्होंने अपने इरादे से साफ़ बता दिया कि अब बलिया में महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने मीडिया को संबोधित को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक समय से न्याय दिलाया जाय, यही मेरी वरीयता का मुख्य विषय होगा। एसपी ताडा ने कहा कि हर हाल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा। जिले में अब पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं करेगी।
जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति
नगर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने कवायदें तेज कर दिया। सोमवार को मीडिया के लोगों के सामने रुबरु हुए एसपी ने कहा कि हर हाल में नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर जाम लगने के कारणों पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक विचार-विमर्श किया।
एक सवाल के जवाब में कहा कि जनप्रतिनिधियों का हक है कि पीडि़त एवं वंचित के हक के मुद्दे को सामने लाने में मदद करें। जनता की समस्याओं को उठाये. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में पुलिस किसी दबाव में कार्य करें। यह मेरे हिसाब से ठीक नहीं है।
नाजायज दबाव में अब पुलिस कोई कार्य नहीं करेगी। नगर में पुलिस का वर्चस्व बढ़ाने की दिशा में पहल की जाएगी। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों की बैठक आने के बाद मैने लिया था। जिसमें मैने साफ कर दिया है कि अब तक किस तरह से काम हुआ है उससे हमें कोई मतलब नहीं है, लेकिन अब जो कोई थानाध्यक्ष गुडवर्क और वैडवर्क करेगा, उसके खाते में दर्ज होगा।
उसी के आधार में उसके कार्य का आकलन किया जाएगा। कहा कि सात दिसंबर से थानों के थानेदारों के कार्य का नया खाता खोल दिया गया है। गलत कार्य करने वाले थानेदार मुझे कत्तई बर्दाश्त नहीं होंगे। थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक फरियादियों को चक्कर न काटनी पड़े। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गयी है।
पहली बार में ही उसे बता दिया जाएगा कि यह मामला पुलिस निपटाएगी या कोर्ट से निबटेगा। थानों पर जनता का काम करने वाले ही अब थानेदार रहेंगे। कार्य में कोताही व लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब पुलिस को जनता का मित्र बनकर कार्य करना होगा। उन्होंने गैर प्रांत के बार्डर पर होने वाले गो तस्करी और शराब तस्करी को भी गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। कहा कि इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हर हाल में रूकना चाहिए शराब तस्करी व अवैध खनन
नवागत पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने कहा कि अपराधियों से साठगांठ रखने वाले पुलिस कर्मियों की हमें जरूरत नहीं है। यदि ऐसा है तो अपने में तत्काल सुधार लिए, वरना कार्रवाई तय है।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में टाडा ने कहा कि जिले में अवैध कोई भी कार्य नहीं होगा। यदि ऐसा हुआ तो संंबंधित थानेदार सजा भुगतने के लिए तैयार रहे। बिहार राज्य से सटे थानों को विशेष तौर पर निगाह पर रखा जाएगा। पशु तस्करी, शराब तस्करी व अवैध खनन कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज से एसपी के निर्देशों का पालन करेंगे थानेदार
पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने कहा कि संबंधित थानेदारों व क्षेत्राधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई है। जिसमें उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था से मजाक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जो गाइडलाइन है, उसके मुताबिक सभी कार्य किए जाएंगे। इसके पूर्व क्या हुआ मैं उसके तह में नहीं जाना चाहता हूं, लेकिन मेरे समय में सब कुछ अलग सा होगा। पत्रकारों ने जिले में विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराते हुए कहा कि जिले के कई थानेदार छोटी सी छोटी समस्याओं का समाधान न करके पीडि़तों के साथ अन्याय करते हैं।
जिसके कारण पीडि़त जब आपके पास पहुंचते हैं तभी ऐसा होता है कि आप क्षेत्र भ्रमण पर होते हैं और पीडि़त को निराश होकर वापस होना पड़ता है। एसपी ने कहा कि अब कोई पीडि़त थाने से निराश होकर नहीं जाएगा। उसके साथ भरपूर न्याय होगा। यदि कोई थानेदार पीडि़त पक्ष का नहीं सुनता है तो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राजनैतिक दबाव में नहीं होगा कोई काम
एसपी डा. विपिन टाडा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सभी कार्य किए जाएंगे। लेकिन कार्य सही होना चाहिए। यदि गलत पैरती कहीं से होती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनप्रतिनिधि जनता से जुड़े होते हैं यदि उनके माध्यम से जनता की समस्या उनके पास आती है तो पहले उसकी जांच की जाएगी, यदि सही है तो प्राथमिकता से उसका निदान किया जाएगा। यदि गलत है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


