बलिया स्पेशल
बलिया- बा’रिश में पटरी धं’सने से नि’रस्त, रूट बदले या आं’शिक नि’रस्त ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें
एक तरफ जहाँ बलिया बा’ढ़ की चपेट में आ गया है और फिलहाल अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं थी कि इस बीच अब पूर्वांचल में लगातार बारिश हो रही है। बारिश का सिलसला कई दिनों से जारी ही है जिसकी वजह से लोगों की ज़िन्दगी अस्त व्यस्त हो चुकी है और हर तरफ अफ’रा त’फरी का माहौल देखने को मिल रहा है।बारिश की वजह से बलिया की सड़के पानी में डूबी हुई हैं और लोगों का घर से निकलना मु’श्कि’ल हो गया है। वहीँ अब रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर आया है।
बारिश में पटरी धंसने से निरस्त होने वाली ट्रेनें- 30 सितम्बर,2019 को फर्रूखाबादसे प्रस्थान करने वाली 18192फर्रूखाबाद-छपराएक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 30 सितम्बर,2019 को गाजीपुरसिटी से प्रस्थान करने वाली13122 गाजीपुरसिटी-कोलकाताएक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 30सितम्बर,2019 को मऊ सेप्रस्थान करने वाली 55018मऊ-छपरासवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 30सितम्बर,2019 को छपरा सेप्रस्थान करने वाली 55131छपरा-वाराणसीसिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों को बीच में किया गया टर्मिनेट- 30 सितम्बर,2019 को वाराणसीसिटी से प्रस्थान करने वाली55014 वाराणसीसिटी-छपरासवारी गाड़ी बलिया में शार्टटर्मिनेट होगी। 29 सितम्बर,2019 को वाराणसीसिटी से प्रस्थान करने वाली55014 वाराणसीसिटी-छपरासवारी गाड़ी शाहबाजकुली मेंशार्ट टर्मिनेट किया गया। 28 सितम्बर,2019 को लखनऊ सेप्रस्थान करने वाली 15054लखनऊ-छपराएक्सप्रेस को बलिया में शार्टटर्मिनेट किया गया। 29 सितम्बर,2019 को छपरा सेप्रस्थान करने वाली 15053छपरा-लखनऊएक्सप्रेस बलिया से चलाई गयी। 29 सितम्बर,2019 को शाहगंजसे प्रस्थान करने वाली 55138शाहगंज-बलियासवारी गाड़ी को मऊ में शार्टटर्मिनेट किया गया। 29 सितम्बर,2019 को बलिया सेप्रस्थान करने वाली 55139बलिया-शाहगंजसवारी गाड़ी मऊ से चलाई गयी।
सितम्बर,2019 को वाराणसीसिटी से प्रस्थान करने वाली15111 वाराणसीसिटी-छपराएक्सप्रेस बांसडीह में शार्टटर्मिनेट की गयी। 28 सितम्बर,2019 को सियालदहसे प्रस्थान करने वाली 13105सियालदह-बलियाएक्सप्रेस सहतवार में शार्टटर्मिनेट की गयी। 29 सितम्बर,2019 को बलिया सेप्रस्थान करने वाली 13106बलिया-सियालदहएक्सप्रेस सहतवार से चलायीगयी। 28 सितम्बर,2019 को फर्रूखाबादसे प्रस्थान करने वाली 18192फर्रूखाबाद-छपराएक्सप्रेस बलिया में शार्टटर्मिनेट की गयी। 29 सितम्बर,2019 को वाराणसीसिटी से प्रस्थान करने वाली55014 वाराणसीसिटी-छपरासवारी गाड़ी शाहबाजकुली मेंशार्ट टर्मिनेट की गयी। 29 सितम्बर,2019 को मऊ सेप्रस्थान करने वाली 55018मऊ-छपरासवारी गाड़ी बलिया में शार्टटर्मिनेट की गयी। 29 सितम्बर,2019 को छपरा सेप्रस्थान करने वाली 55013छपरा-वाराणसीसिटी सवारी गाड़ी बलिया सेचलायी गयी।

इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परविर्तन 28 सितम्बर,2019 को लोकमान्यतिलक टर्मिनेस से प्रस्थानकरने वाली 11061 लोकमान्यतिलक टर्मिनेस-दरभंगाएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गऔंडि़हार-भटनी-छपरासे रास्ते चलाई गयी। 28 सितम्बर,2019 को अम्बालासे प्रस्थान करने वाली 14524अम्बाला-बरौनीएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गऔंडि़हार-भटनी-छपरासे रास्ते चलाई गयी। 28 सितम्बर,2019 को अमृतसरसे प्रस्थान करने वाली 14650अमृतसर-जयनगरएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गइंदारा-भटनी-छपरासे रास्ते चलाई गयी। 29 सितम्बर,2019 को जयनगर सेप्रस्थान करने वाली 14649जयनगर-अमृतसरएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गछपरा-भटनी-मऊके रास्ते चलाई गयी। 29 सितम्बर,2019 को बरौनी सेप्रस्थान करने वाली 15231बरौनी-गोंडि़याएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गछपरा-भटनी-औंडि़हारके रास्ते चलाई गयी।
29 सितम्बर,2019 को किषनगंजसे प्रस्थान करने वाली 15715किषनगंज-अजमेरएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गछपरा-भटनी-मऊके रास्ते चलाई गयी। 27 सितम्बर,2019 को अहमदाबादसे प्रस्थान करने वाली 15560अहमदाबाद-दरभंगाएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गवाराणसी-भटनी-सीवान-छपराके रास्ते चलाई गयी। 28 सितम्बर,2019 को नई दिल्लीसे प्रस्थान करने वाली 12562नई दिल्ली-जयनगरएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गवाराणसी-भटनी-सीवान-छपराके रास्ते चलाई गयी। 29 सितम्बर,2019 को छपरा सेप्रस्थान करने वाली 19046छपरा-सूरतएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गछपरा-सीवान-भटनी-मऊ-शाहगंजके रास्ते चलाई गयी।
29 सितम्बर,2019 को छपरा सेप्रस्थान करने वाली 15159छपरा-दुर्गएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गछपरा-सीवान-भटनी-मऊ-वाराणसीके रास्ते चलाई गयी। 28 सितम्बर,2019 को दुर्ग सेप्रस्थान करने वाली 15160दुर्ग-छपराएक्सप्रेस परिवर्तित मार्गऔंड़हार-भटनी-छपराके रास्ते चलाई गयी। 29 सितम्बर,2019 को दरभंगासे प्रस्थान करने वाली 11062दरभंगा-लोकमान्यतिलक टर्मिनस एक्सप्रेसपरिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औंडि़हारके रास्ते चलाई गयी। 27 सितम्बर,2019 को अहमदाबादसे प्रस्थान करने वाली 19165अहमदाबाद-दरभंगासाबरमती एक्सप्रेस परिवर्तितमार्ग इंदारा-भटनी-सीवान-छपराके रास्ते चलाई गयी।
featured
बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले की बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर भी संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आने लगी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं नगर पंचायत नगरा के प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।
उमाशंकर राम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के साथ जनता का समर्थन जुड़ रहा है।
स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी बना चर्चा का विषय
बेल्थरारोड विधानसभा से उमाशंकर राम की दावेदारी सामने आने के बाद स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। उमाशंकर राम इसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूर्व मंत्री स्व. अंचल जी के अधूरे सपनों को पूरा करने की इच्छा भी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
सपा में दावेदारों के बीच बढ़ेगी राजनीतिक हलचल
बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सक्रियता के बीच अब निगाहें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा भी टिकट चयन की चर्चा में अहम स्थान ले सकता है।
फिलहाल उमाशंकर राम ने अपनी दावेदारी सार्वजनिक कर बेल्थरारोड की सियासत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
featured
तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया में प्रवास करेंगे। इस दौरान युवा चेतना की पूरी टीम जिले में सक्रिय रहेगी और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेगी। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों के बीच संवाद होगा। इस दौरान वह अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे।
युवा चेतना की टीम ने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में संगठन से जुड़े लोगों की सक्रियता रहेगी।
रोहित कुमार सिंह का यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा।
बलिया
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलिया के कांग्रेस नेता अबुल फैज़ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिले में संगठनात्मक समन्वय और महारैली की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस महारैली के लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। अबुल फैज़ को मिली जिम्मेदारी के तहत जिले के कांग्रेसजनों से संपर्क स्थापित करने, संगठन के बीच तालमेल बनाने और महारैली में बलिया की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
अबुल फैज़ जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया में वॉररूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज का दायित्व मिलने के बाद महारैली की तैयारियों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुल फैज़ ने कहा कि वह संगठन की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर महारैली में बलिया से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली के लिए जिले में संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अबुल फैज़ ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात कही।
-
बलिया2 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
featured4 days agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured3 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured1 day agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान


