प्रापर्टी डीलर हत्याकांड को लेकर फेफना विधायक ने जताया आक्रोश, पीड़ित परिवार से मुलाकात की

बलियाः फेफना के अगरसंडा में प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में फेफना विधायक ने जिला प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। विधायक संग्राम सिंह मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

वहीं घटना को लेकर उन्होंने आक्रोश भी जताया और कहा कि मैं इस हत्या की निंदा करता हूं। संग्राम सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि उमेश जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। दुःख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार  के साथ हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन अगरसंडा में 40 वर्षीय प्रापर्टी डीलर उमेश यादव ने बदमाशों ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं सरेआम घर में घुसकर हुई इस हत्या को लेकर सपा लगातार विरोध कर रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी की कानून यूपी पर सवाल खड़े किए है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, यूपी अपराध में डूबा हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago