फेफना
प्रापर्टी डीलर हत्याकांड को लेकर फेफना विधायक ने जताया आक्रोश, पीड़ित परिवार से मुलाकात की
बलियाः फेफना के अगरसंडा में प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में फेफना विधायक ने जिला प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। विधायक संग्राम सिंह मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं घटना को लेकर उन्होंने आक्रोश भी जताया और कहा कि मैं इस हत्या की निंदा करता हूं। संग्राम सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि उमेश जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। दुःख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन अगरसंडा में 40 वर्षीय प्रापर्टी डीलर उमेश यादव ने बदमाशों ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं सरेआम घर में घुसकर हुई इस हत्या को लेकर सपा लगातार विरोध कर रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी की कानून यूपी पर सवाल खड़े किए है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, यूपी अपराध में डूबा हुआ है।
फेफना
फेफना विधानसभा सर्वे 2027
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह यादव के कामकाज को आप कितने नंबर देंगे, क्या उन्हें फिर से टिकट मिलना चाहिए, और अगली बार किस दल व किस नेता पर भरोसा करेंगे? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय बताएं।
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 30 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल और 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम का सफल संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविन्द चौबे, चन्द्रकेश गुप्ता, हेमन्त गुप्ता, प्रिया पाण्डेय, साधना राय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों के साथ फोटो सेशन किया गया और समारोह का समापन हुआ।
featured
मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में 29 अगस्त से खेल-कूद सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के तहत विद्यालय के चारों हाउस—रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो—के बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई।
बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 12-10 के रोमांचक मुकाबले में हराया, जबकि येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 20-15 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।
वहीं, बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस को 15-8 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज अरविंद चौबे, इंचार्ज नीतू मिश्रा और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
-
सिकंदरपुर3 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया3 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना3 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा3 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड3 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 weeks agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?
-
featured1 week agoबेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
-
featured6 days ago2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े


