Categories: बलिया

पेपर लीक मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, दो निलंबित

बलिया। पेपर लीक मामले में अब पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। जिला एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन पुलिसकर्मी की ड्यूटी उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर लगी थी, जो विद्यालय पेपर लीक मामले में संलिप्त थे। पेपर लीक होने के बाद रसड़ा सीओ शिव नारायण वैश्य ने जांच की तो पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिली।

इन विद्यालयों में क्षेत्र के बीट पर लगाए गए सिपाही भी जांच में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुई कार्यवाही की है। भीमपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल नवीन साहू को लाइन हाजिर किया गया है। कांस्टेबल रामजनम यादव एवं श्याम नारायण यादव को निलंबित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

4 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

5 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago