बलिया के स्नातक विद्यालयों में छात्रों को पिछले दो सालों से छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। इस कारण छात्रों को काफी परेशानी आ रही है। आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इन्हीं परेशानियों को लेकर आज छात्र युवा फ्रंट के तत्वाधान में मुख्यमंत्री के नाम मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया है।
छात्रों ने मांग रखी कि जल्द से जल्द उन्हें छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाए। कई बच्चे ऐसे हैं जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। छात्रवृत्ति मिलने से वह अपनी पढ़ाई का खर्च उठा पाते हैं लेकिन पिछले 2 सालों से हालात काफी बिगड़ गए हैं। जिले के स्नातक विद्यालयों में छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है।
वहीं अधिकारियों ने छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वहीं छात्र युवा फ्रंट का कहना है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो सभी छात्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस दौरान बिट्टू कुमार, बृजेश राजभर, राजकुमार शर्मा, अनील कुमार समेत कई छात्र उपस्थित रहे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…