बलियाः इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार शादी के अंजाम तक पहुंचा। युवती शादी कर अपने ससुराल बलिया आई तो ससुरालवालों ने उसे स्वीकारने के बजाए रिश्ता खत्म करने को कहा। युवती के अनुसार ससुरालवालों ने गैंगरेप करवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। शादी में दरार पड़ने और ससुरालवालों से मिली धमकी के बाद युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। युवती चंदौली जिले की इब्राहिमपुर निवासी है। उसने बताया कि लगभग एक साल पहले इंस्ट्राग्राम में उसकी दोस्ती बलिया निवासी युवक से हुई।
चैटिंग से शुरु हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार तक पहुंच गया। दोनों ने शादी कर ली। वाराणसी में साथ में भी रहे। एक दिन उसके पति ने उसको अपने घर चलने की बात कही। जिस पर युवती ने अपनी ननंद व ससुर से बात कही। इसके बाद वह बलिया हरपुर मिड्ढी पहुंचे। यहां पर ससुरालवालों ने युवती को अपनाने से मना कर दिया। उन्होंने युवती को रिश्त खत्म करके चले जाने को कहा और कुछ करने पर गैंगरेप करवाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…