बलिया- सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

बलिया। सोनवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि 108 और 102 एम्बुलेंस के चालकों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसको लेकर अधीक्षक डॉ मुकर्रम ने इसकी लिखित सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके साथ हल्दी पुलिस से भी शिकायत की है। जिसमे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।अधीक्षक डॉ मुकर्रम ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9.30 बजे एम्बुलेंस 108 और 102 के चालक सतीश, हरीश तथा हरविजय पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक कार्यालय में आकर गाली गलौज और अभद्रता की।

इस बीच अस्पताल के स्टाफ ने बीच बचाव किया।इस दौरान चालक सतीश ने अधीक्षक को धमकी देते हुए कहा कि अब इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।बता दें पूरा विवाद चिकित्सक आवास खाली कराने को लेकर हुआ था। चिकित्सक आवास खाली रहने के कारण कुछ दिनों से 108 और 102 के चालक स्टाफ ने अवैध कब्जा कर उसमें अपना डेरा जमा लिया था। दो नए चिकित्सकों के आने के बाद अधीक्षक डॉ मुकर्रम ने इन लोगों से आवास खाली करके कैम्पस के दूसरे आवास में जाने के लिए कहा।इसी बात को लेकर चालक चिकित्सक के साथ भीड़ गए।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago