बलिया स्पेशल
एक परिवार-एक पहचान के तहत जारी होगी फैमिली आईडी, ईडीएम ने सभी SDM-BDO को किया ट्रेंड
बलिया: जिले के हर परिवार की अपनी पहचान होगी। इसके लिए फैमिली आइडी जारी की जाएगी। इसके सम्बन्ध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनर ई—डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिजात सिंह ने सभी एसडीएम—बीडीओ को ट्रेंड किया।
ईडीएम ने बताया कि जिनके पास राशन कार्ड है, वही उनकी फैमिली आईडी होगी। जो राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है, उनको फैमिली आईडी जारी की जाएगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में इससे सहूलियत होगी। कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इनके लिए आवेदन कर सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने वाले भी फैमिली आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्वीकर्ता अधिकारी शहरी क्षेत्रों के सम्बन्धित एसडीएम तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सम्बन्धित बीडीओ होंगे।
इस सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें ई—डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिजात सिंह ने सभी एसडीएम व बीडीओ को फैमिली आईडी जारी करने के सम्बन्ध में जरूरी टिप्स दिये। उन्होंने शासन की गाईडलाईन को विस्तार से अवगत कराया।
ईडीएम ने बताया कि एक परिवार—एक पहचान के तहत जारी होने वाली फैमिली आईडी का प्रमुख उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत आच्छादित करना, अपात्र को पूर्ण रूप से हटाना, छूटे हुए लाभार्थियों और जरूरतमंद परिवारों की पहचान प्राथमिकता के आधार पर करना है।सरकार की सभी योजनाओं का संतृप्तीकरण में इसका महत्वपूर्ण योगदान होगा। ईडीएम ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जिनके पास राशन कार्ड है, वहीं उनकी फैमिली आईडी होगी।
खुद आवेदन करने पर कोई चार्ज नहीं
फैमिली आईडी बनवाने के लिए इसके पोर्टल पर खुद से आवेदन करने पर कोई भी चार्ज देना नहीं होगा। जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन पर 30 रूपए चार्ज देना होगा। प्रत्येक आईडी के पंजीकरण के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार होना चाहिए। सभ्ज्ञी आधार मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए, जिससे कि उनका मोबाइल ओटीपी के जरिए सत्यापित हो सके।
यह होगी परिवार की परिभाषा
ईडीएम ने बताया कि कोई पुरूष या स्त्री, उसकी पत्नी अथवा पति, स्वयं के माता—पिता, स्वयं पर आश्रित वयस्क/अवयस्क भाई—बहन, वयस्क भाई—बहन व उनके परिवार जो संयुक्त परिवार के रूप में रहते हों, अवयस्क संतान, आश्रित वयस्क संतान, विवाहित अथवा अविवाहित वयस्क पुत्र एवं उसकी पत्नी एवं संतान, जो संयुक्त परिवार के रूप में साथ रहते हों, दत्तक पुत्र/पुत्री, अन्य कोई ऐसा वयस्क—अवयस्क व्यक्ति जो परिवार के मुखिया/कमाउ सदस्य पर आश्रित हो, परिवार का सदस्य माना जाएगा। प्रशिक्षण में एसडीएम सदर प्रशांत नायक, एसडीएम रसड़ा सर्वेश यादव, एसडीएम बेल्थरा दीपशिखा सिंह, एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार, एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र के अलावा सभी ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी मौजूद थे।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


