Categories: देश

मोदी जी ने 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया- राहुल गांधी

कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की जेबों से पैसा निकलकर उद्योगपतियों की जेबों में जा रहा है। राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का जवाब आया। अमित शाह ने कर्नाटक में कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ”पैसा किसानों, मजदूरों की जेब से निकलकर 10 उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। आपने देश के 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का लोन माफ किया, मोदी जी क्या आप हिन्दुस्तान के किसानों का लोन माफ करोगे? कोई जवाब नहीं मिला।” इस पर अमित शाह ने भी एक सभा में पलटवार करते हुए कहा- ”हमने किसी भी उद्योगपति का कोई भी कर्ज माफ नहीं किया है, राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं।” बता दें कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार को किसानों, रोजगार और कालाधन जैसे अहम मुद्दों पर घेर रहे हैं।

राहुल गांधी ने पिछले दिनों उजागर हुए करीब साढ़े ग्यारह हजार करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को घेरा था। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े जादूगर हैं कि लोकतंत्र को भी गायब कर सकते हैं। राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम वाले ट्वीट को ट्वीट करते हुए सुझाव तक दिया था कि वह नीरव मोदी जैसे घोटालेबाजों पर बात करें।

कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में राज्य की 224 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। चुनावों को नजदीक देखते हुए दोनों दल कांग्रेस और भाजपा मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी को कर्नाटक के मंदिर और दरगाह की यात्रा करते हुए भी देखा गया था। वहीं बीजेपी ने राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली थी। परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के लिए वोट मांगें थे। उन्होंने कहा था कि येदियुरप्पा किसान के बेटे हैं, इसलिए वह किसानों का भला करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago