रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन अपना नया प्लान बाजार में उतारने वाला है। टेलीकॉम कंपनी के इस नए पैक में यूजर्स को हर रोज 4.5 जीबी डेटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान के लिए 799 रुपए चुकाने पड़ेंगे। कंपनी इसी के साथ एक और पैक भी बाजार में पेश करेगी, जिसकी कीमत 549 रुपए होगी। वोडाफोन के इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को प्रति दिन के हिसाब से 3.5 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। कंपनी के ये दोनों ही प्रीपेड टैरिफ प्लान होंगे और ये वोडाफोन के पॉपुलर सर्कलों में आने वाले दिनों में नजर आएंगे। दोनों ही प्लांस में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिनके लिए कुछ समयसीमा निर्धारित होगी। फिलहाल इन दोनों ही प्लांस को लॉन्च करने बारे में कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
799 वाले प्लान में क्या है खास?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने 799 रुपए वाला प्रीपेड पैक रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा है। बता दें कि जियो का 799 रुपए का प्लान पहले से बाजार में है, जिसमें यूजर्स को पांच जीबी डेटा प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है। वोडाफोन के इस नए प्लान में लोगों को 4.5 फीसद डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिन होगी।
549 वाले पैक में ये सब चीजें हैं
वोडाफोन कंपनी इसी के साथ जल्द ही अपना दूसरा प्लान भी लॉन्च करेगी, जो 549 रुपए का होगा। यूजर्स को इसमें 4जी की स्पीड से रोजाना 3.5 जीबी डेटा मिलेगा। प्रीपेड पैक में इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग वॉइस कॉल्स की सुविधा होगी। यही नहीं, हर रोज 100 मैसेज भी मुफ्त में करने के लिए मिलेंगे। कंपनी का यह प्लान भी 28 दिनों तक वैध रहेगा।
उधर, जियो के 509 रुपए के पैक में कुल 112 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिन है। प्रति दिन के हिसाब में इसमें यूजर्स को चार जीबी डेटा खर्च करने के लिए मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल-एसटीडी) और रोमिंग वॉइस कॉलिंग की सेवा भी इसके तहत मिलती है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…