Categories: दुनिया

सऊदी अरब- ओलों की बारिश ने मदीना में कहर बरपाया

जेद्दा। शनिवार को सउदी अरब के पवित्र शहर मदीना मैं बर्फ़ के ओलों की बारिश हुई जिससे कई गाड़ियों की छत और शीशे भी टूट गए। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और बुनियादी ढांचे के लिए काफी नुकसान हुआ।

मदीने में मूसलाधार बारिश के साथ ओले पड़े और तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क करते हुए मदीना क्षेत्र में कक्षाओं को रविवार तक के लिए निलंबित कर दिया।

सऊदी गजट की रिपोर्ट के अनुसार, मक्का सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश जारी है, जहां शनिवार की शाम से हल्की बारिश हो रही है।

बारिश से प्रभावित अन्य क्षेत्रों में दाऊदमी और अल-बहा प्रांत शामिल हैं। जेद्दा और रियाद में शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे। सूरज लुकाछिपी का खेल रहा था।

रियाद क्षेत्र के सिविल डिफेंस के प्रवक्ता मेजर मोहम्मद अल-हम्मदी ने जनता से अपील की कि बारिश में निकलने के दौरान सुरक्षा निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन किया जाए।

https://pbs.twimg.com/ext_tw_video_thumb/967478600361566209/pu/img/lLh3KzNCk5zWHcJC?format=jpg&name=small

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago