दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम को 6 मार्च से बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेलना है। इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। इस लिस्ट में कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश कुमार और स्पिनर कुलदीप यादव का नाम शामिल है। ये सीरीज 6 मार्च से 18 मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे और सभी मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई है, रोहित अपनी कप्तानी में पिछले चार टी-20 मैच में टीम को जीत दिला चुके हैं। वहीं इस सीरीज के दौरान कई युवा खिलाड़ी के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका भी होगा। इस लिस्ट में ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ तीन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच में जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं।
विजय शंकर और ऋषभ पंत इस साल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में हैं। दोनों की कोशिश टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ट्राई सीरीज में अपना दमखम दिखाने की होगी। वहीं हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले दीपक हुडा भी अपनी लय को वापस पाना चाहेंगे। रोहित शर्मा के पास शिखर धवन, मनीष पांडे, सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक जैसे सीनियर खिलाड़ी भी इस टूर पर होंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
वहीं तेज गेंदबाजी में टीम के पास शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट के अलावा मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। स्पिनर्स की बात करें तो युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…