बलिया- होली में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डीएम ने की अपील

बलिया। होली के मद्देनजर बलिया के डीएम  सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई। जिसमें आपसी सौहार्द के साथ  त्योहार मनाने का आह्वान किया गया । वही  जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विवादित जगहों का भ्रमण कर लें। उन्होंने  कहा कि किसी नए या विवादित जगह पर होलिकादहन नहीं होगी। किसी भी नई परम्परा की शुरूआत नहीं होगी। होली के दिन पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। कहा कि होली के दिन शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखा जाए। ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे शांति भंग की सम्भावना पैदा हो। खुशनुमा माहौल में होली का त्योहार संपन्न हो। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों से फीडबैक लिया। पिछले पांच साल तक होली पर हुए छोटे-बड़े मामलों की जानकारी ली। कहा कि विवादित जगहों पर एसओ जाकर देख लें। जहां बड़ा विवाद हो वहां सीओ जाएं। किसी भी हालत में आपसी रंजिश का असर होली के दिन नहीं दिखनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि होली के दिन शराबबंदी पूरे दिन रहेगी। गांवों में साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ एवं शहरी क्षेत्रों के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। यह भी कहा कि पानी व बिजली की आपूर्ति निर्बाध होनी चाहिए। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों की 25 फरवरी से 3 मार्च तक अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगा दें कि वह अपने क्षेत्र में ही रहेंगे। सफाई का विशेष अभियान रविवार से ही चलाएं। डीएम ने कहाकि बिजली में कोई खराबी आए तो तत्काल ठीक किया जाए। होली त्योहार के दिन आकस्मिक स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था के लिए सीएमओ को निर्देश दिया कि हर पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल में डॉक्टर अपनी टीम के साथ तत्पर रहेंगे। नकली खाद्य सामग्री के विरूद्घ लगातार छापेेमारी करने के लिए खाद्य विभाग की टीम को निर्देश दिया। कहाकि होली के दिन ही जुम्मे की नमाज पड़ी है। इसको लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago