Categories: मनोरंजन

दुबई के अखबार का दावा- होटल के कमरे में बेहोश हुई थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी का निधन एक ऐसी सच्चाई है जिसे उनके फैन बड़ी मुश्किल से यकीन कर पा रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक हंसती-खिलखिलाती श्रीदेवी को अचानक ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई। हालांकि दुबई के एक अखबार ने इस पर कुछ जानकारी दी है। दुबई में इंडियन काउंसलेट से मिली खबरों के आधार पर अखबार ने लिखा है कि बीती रात 11 बजे उनकी मौत होटल Emirates Towers के एक कमरे में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी को बाथरूम में बेहोशी का दौरा पड़ा था। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा है कि उनके डेड बॉडी का इंबलेमिंग किया जा रहा है इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को निजी जेट विमान से मुंबई भेजा जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा है कि दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन से ताल-मेल कर रहे हैं, इसके अलावा वे लोग श्रीदेवी के परिवार से भी संपर्क में हैं ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके। खलीज टाइम्स के मुताबिक UAE सरकार के नियमों के मुताबिक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद और दुबई के बर पुलिस स्टेशन के सरकारी वकील से परमिशन लेने के बाद ही उनके शरीर को उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा।

इस वक्त दुबई में अस्पताल के बाहर UAE में रहने वाले भारतीयों की भीड़ उमड़ी है। दुबई में रहने वाले भारतीय भी इस खबर को सुनकर स्तब्ध हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इधर मुंबई स्थित लोखंडवाला में श्रीदेवी के निवास पर उनके फैन्स का हुजूम उमड़ा है। लोगों को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार है। दुबई से आज देर रात श्रीदेवी का शरीर मुंबई पहुंचने की संभावना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago