Uncategorized
एक दुल्हन का सच्चा वाक़्या , अल्लाह की कुदरत …
दोस्तों आज हम बात करेंगे अल्लाह के एक ऐसे करिश्मे की जिसने सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे ,आप जानते ही है अल्लाह तला के लिए कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं है वह पूरी कायनात के मालिक है अल्लाह ने ही पूरी दुनिया पुरे जहान को बनाया है उनके आगे बड़ी सी बड़ी चीज़ ज़र्रा बराबर है उनके हुक्म के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है हम सबको बनाने वाली ज़ात अल्लाह की है और हमें पालने वाली ज़ात भी अल्लाह तला की ही है.

तो आइए हम बात करते है अल्लाह तला के एक ऐसे करिश्मे की जिससे सब जान कर हैरान हो गए है , एक वाक़्या एक दुल्हन का है जो सऊदी अरब की है उस दिन उस लड़की की शादी थी शादी की तैयारियां चल रही थी सब अपने अपने तैयारी में मुब्तला थे बरात आने वाली थी महमानो से घर भरा हुआ था दुल्हन को भी तैयार किया जा रहा था दुल्हन को नया लिबास पहना कर सजाया जा रहा था .

ख़ुशी का माहोल था सब बहुत खुश थे कुछ ही देर के बाद ज़ोहर की अज़ान हुई अज़ान की आवाज सुनते ही दुल्हन ने यह ख़याल किया लाव अज़ान हो रही है वज़ू करके नमाज़ अदा करू वह यह सोच कर वज़ू करने जा ही रही थी की इतने में दुल्हन की माँ आकर बोली बेटी कहा जारही हो दुल्हन ने जवाब दिया अम्मी जान अज़ान हो रही है वज़ू करके नमाज़ अदा करुँगी दुल्हन की माँ बोली बेटी पागल हो गई हो निचे सरे मेहमान आगए है वज़ू करोगी तो सारा मेकअप उत्तर जाएगा .

और तुम खूबसूरत नहीं दिखोगो लड़की ने जवाब दिया अम्मी जान मै अल्लाह तला की नज़र में खूबसूरत होना चाहती हु ,मुझे अल्लाह का डर है मेहमानो का नहीं यह कह कर वह लड़की वज़ू करने चली गई और नमाज़ के लिए नियत बन्द ली और जैसे ही वह लड़की सजदे में गई फिर उठ न सकी यानि की उस लड़की का सजदे में ही इंतेक़ाल हो गया .

जब काफी देर तक तक लड़की निचे नहीं पहुंची मेहमानो के बिच में तो लड़की की माँ उसके रूम में गई उसको देखने और माँ ने देखा लड़की सजदे में है और उसका इंतेक़ाल हो गया है ख़ुशी का माहोल मातम में बदल गया जिन लोगो के चेहरे पर खुशिया थी उनका चेहरा उत्तर गया यह देख कर लड़की की माँ ने कहा बीटा तुम सही कहती थी डर अल्लाह तला का होना चाहिए दुनिया का नहीं .यह वीडियो उन लड़कियों के लिए है जो ज़रा ज़रा सी मेकअप के लिए नमाज़ छोड़ देती है … आगे देखिये वीडियो
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





