Uncategorized
31 दिसंबर का मुख्य समाचार,10 मिनट में 50 बड़ी ख़बरें,पीऍम मोदी ने आधार कार्ड,एलपीजी और बैंक…
दोस्तो कल से नया साल शुरू है इस पोस्ट के ज़रिए से हम आपको नए साल के अवसर पर होने वाले बदलाव को बताएंगे . पहली खबर : नए साल पर नही बंद होंगे बिना चिप वाले एटीएम कार्ड. बैंक की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है कि बिना चिप वाले कार्ड 31 दिसंबर के बाद भी चलते रहेंगे . अगली खबर : अब वृधो और दिव्यांगों और विधवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है मोदी सरकार , पांच गुना हो सकती है पेंशन.अगली खबर : देश प्लास्टिक बैन को लेकर एक अभीयान चलाया जारहा है जिसे अब और ज़ोर और शोर से चलाया जाएगा . जल्द ही होसकता है पूरे देश मे प्लास्टिक बैन किया जाए.
अगली खबर : नेत्रहीनों के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी पहल, नोट पहचानने की नई तकनीक . जो लोग देख नही सकते उनके लिए रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के एक नई तकनीक का प्रयोग करने जा रही है ताकि वो हाथों से छूकर पता कर सके नोट .अगली खबर : महाराष्ट्र ने दिया आदेश कि 31 दिसंबर की रात में खुले रहे पब, बार और होटल .

अगली खबर : पेट्रोल के दामो को लेकर जनता को मिली राहत . जी हां आपको बतादें रविवार को पेट्रोल के दामो में 22 पैसे की कटौती की गई . अगली खबर : पेट्रोल के साथ साथ डीजल के दामो में भी बड़ी गिरावट आई है डीजल के दामो में 23 पैसे की कटौती की गई है .अगली खबर : जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते है उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है . मशहूर ऑनलाइन वेबसाइट अमेज़न साल के आखिरी में दे रही है बम्पर छूट .

अगली खबर : देशभर के डाकघरों में शुरू होगी ” India Post Payment Bank Service ” . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा एलान इस सुविधा के तहत अब सभी डॉक् घरों में दी जायेगो बैंक की सभी सुविधाएं .आगे और कई बड़ी खबरों को सुनने के लिए नीचे दी हुई वीडियो को देखें :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना6 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized4 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 week ago





