Connect with us

Uncategorized

दुनिया की 4 नहरें जिनका पानी जन्नत से आता है…

Published

on

अस्सलामोअलैकुम भाइयो और बहनों आज हम आपको बतायगे दुनिया की नहरें जिसमे जन्नत का पानी आता है: जन्नत में 4 तरह की नहरें है पानी की,दूध की, शहद की और शराब ए तहूरा की।ये नहरे इतनी खूबसूरत होगी दिलकश होंगी की हर जन्नती इसके इश्क़ में गिरफ्तार होजायेगा।पानी की नहरें जो कभी न बिगड़ने वाला हो, दूध की नहरे जिसका ज़ायक़ा कभी खराब नही होगा,शराब की नहरे जो बहुत लज़ीज़ है,शहद की नहरे जो साफ़ और उनमें मिलावट नही होगी।सूरः मुहम्मद के अंदर अल्लाह ताला इरशाद फरमाते हैं, “मील,दजला फरात और सैहून जन्नत की नहरे हैं”।हज़रत काब रहमतुल्लाह अलैह फरमाते हैं’मील जन्न्त में शहद की नहर है,दजला जन्नत में दूध की नहर है, फरात जन्नत में शराब की नहर है और सैहून जन्नत में पानी की नहर है’।ये चारों नहरे हौज़ ए कौसर से निकलती हैं।

अल्हम्दुलिल्लाह कितना खूबसूरत मंज़र होगा जब आक़ा दो जहाँ मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहिवसल्लम अपनी उम्मत को अपने हाथों से पिलायेंगे ये पानी पीकर हर जन्नती अल्लाह ताला की कितनी तारीफ बयान करेगें इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है।सूरः अलबुरूज में अल्लाह ताला फरमाते हैं” जो लोग ईमान लाय उनके लिए जन्नत के बाग है जिसके नीचे नहरे बहती है” ये है बड़ी कामयाबी जो परहेज़गार हैं दीनदार हैं उनके लिए जिस जन्नत का वादा किया गया अल्लाह की शान तो ये है उसमें नहरे बह रही होंगी नहरों में हर तरह के फल होंगे वो इंसान जिसके हिस्से में जन्नत आने वाली हैअल्लाह की तरफ से उनके लिए ईनाम होगा।

वो इंसान जो जहन्नम में जाने वाले हैं उन्हें ऐसा गरम पानी पिलाया जायगा जो उनकी आँत को काट देगा।आपको बहुत सारी आयात मिलेगी क़ुरान पाक में जिसमे जन्नत की नहरों का बयान किया गया है।दुनिया मे भी हसीन तरीन नहरे हैं जहाँ ज़न्नत का पानी बह रहा होगा वो कितनी हसीन सरज़मीन होगी जहाँ 1 तरफ हरे भरे बाग हैं और उनमें साफ सफेद पानी दूध शहद और तरह तरह के शर्बतों के दरिया बहते हैंअल्लाह ताला ने यहां ऐसे खास पेड़ पौधे रखे है जिसमे पानी की जगह दूध शहद दिया जाता है उन पेड़ो के फलों में भी इसका असर होता है और शहद और शर्बतों से सैराब किये जाते है।

हमे अल्लाह ने सोचने समझने की सलाहयत दी है।ज़रा गौर कीजिए जो अल्लाह पानी के दरिये बहा सकता है क्या वो दूध, शहद,शर्बतों के दरिया नही बहा सकते ये सारी चीज़ भी उनकी पैदा की हुई है।दूध जानवरो के थनो से,शहद मक्खी के पेट से निकाला है यकीनन अल्लाह ताला दूध शहद और शर्बतों के दरिया भी बहा सकता है।हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि) से रवायत है हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने कहा जब मांगो जन्नतुल फिरदौस मांगो वह जन्नत का बुलन्द तरीन हिस्सा है इसके ऊपर अल्लाह ताला का अर्श है और इसी के ऊपर जन्नत की नहरे बहती है।

दुनिया मे अल्लाह ताला ने ऐसी ऐसी खूबसूरत जगह पैदा की है जिन जगहों पर इंसान अपनी नज़र डाल दे तो अल्लाह की तारीफ करते न थके।”तुम अपने रब की कौन कौन सी नेमतों को ठुकराओगे”।हज़रत सैयदना अब्बास (रज़ि)फरमाते हैं अगर ज़न्नती औरतों में से कोई औरत 7 समुन्द्रों में अपना थूक डालदें तो सारे समुन्दर शहद से ज़्यादा मीठे होजायगे।ये जन्नत ही है जो अल्लाह की फरमाबरदारी करता है अल्लाह ताला के बताये हुए रस्ते पर चलता है तो अल्लाह अपने बन्दों को जन्नत के बाग़ात दुनिया मे दिखा देते हैं।मुस्लिम शरीफ की हदीस है’अल्लाह ताला ने हफ्ते के दिन ज़मीन ,इतवार के दिन पहाड़ और मंगल को इंसान बनाय,बुध के दिन नूर बक्शा,जुमे के दिन आदम अलैहिस्सलाम को पैदा किया नाज़रीन कौन सी ऐसी नहरे है जो ज़न्नत से निकल कर दुनिया मे पाई जाती है?वो 4 है जीहून,सैफून,फराद और मीम।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

Published

on

बलिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह-प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सुविचार “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ और संकल्पित रहने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थी जीवन की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि छात्रों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक आनंद मिश्रा, भौतिक विज्ञान शिक्षक इरफान अंसारी, वाणिज्य विभाग के लेखा शिक्षक संजीव सिंह, अर्थशास्त्र शिक्षक आशुतोष सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका शिवांगी, हिंदी शिक्षक चंद्रकेश गुप्ता सहित अभिषेक जायसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान तथा कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!