Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- कोरोना वायरस के चलते घर में नमाज पढ़ने की अपील, इमाम बोले-जुमे की नमाज़ लोग घर पर पढ़े

Published

on

बलिया- कोरोना वायरस का चपेट में इस समय पूरी दुनिया है। भारत भी इससे अछूता नहीं रह गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी क्रम में जिले की मस्जिदों से ऐलान किया गया कि लोग घर में ही जुमे की नमाज की जगह जुहर की नमाज पढ़ें। शहर में लॉकडाउन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। बेल्थारा रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि इस महामारी को लेकर सरकार ने लॉकडाउन कर रखा है।

घर से बाहर निकलने की मनाही है। ऐसे में लोगों से यह अपील की जाती है कि वे अपने घर में ही अपनों के साथ महफूज रहें। उन्होंने कहा की जुमे की नमाज में सिर्फ पांच लोग ही जमात के साथ नमाज अदा करेंगे। इसके साथ अन्य टाइम की नमाज में केवल तीन लोग ही शिरकत करेंगे।

मुफ़्ती अरशद ने बलिया खबर को फ़ोन पर बताया की हमने अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के चलते नमाज जमात के साथ अदा की जाएगी। लेकिन मस्जिद में जमात में सिर्फ तीन लोग ही आयेंगे। ऐसे ही शहर और गाँव की अन्य मस्जिद में भी नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा की अजान लाउड स्पीकर से तयशुदा वक्त पर होगी।

मुफ़्ती अरशद ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से यह फैसला लिया गया है। और इस पर जिले के सभी लोगों से अमल करने की अपील की जाती है । लोग पूरी एहतियात बरतें और घरों में ही रहें। वहीं पर नमाज अदा करें।

प्रशासन अवाम के फायदे की बात कर रहा है। लिहाजा लोग प्रशासन की मदद करें और बेवजह घरों से न निकलें।  इमाम ने कहा कि कोरोना वायरस के खात्मे और लोगों की जिंदगियां फिर से आबाद करने के लिए मस्जिदों से इमाम और मौलवी दुआ कर रहे हैं।

वहीँ जब इस बारे में हमने इस्लाम धर्म के प्रख्यात विद्वान, धर्मगुरु, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के संस्थापक सदस्य हज़रत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी से बात की तो उन्होंने मुसलमानों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बलिया खबर से बात करते हुए कहा कि लोग अपने-अपने घरों पर ही नमाज़ अदा करें। उन्होंने कहा की पैगंबर हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की इसी बात पर गौर करें तो यह भी साफ़ है कि अगर कोई व्यक्ति किसी कठिनाई विशेष कर बीमारी की वजह से जुमा की नमाज़ अदा न कर सके तो कोई बाधा नहीं है।

वर्तमान समय में कोरोना वायरस का ख़तरा बड़ा ख़तरा है। आमतौर पर कोई बीमारी जिस व्यक्ति को होती है उससे उसी का जीवन प्रभावित होता है लेकिन इस (कोरोना वायरस) से गंभीर सामाजिक क्षति का संकट है और इस्लाम के कानून के अनुसार अपने आप को व औरों को क्षति यानी नुकसान से बचाना वाजिब है। वर्तमान हालात में, विशेषज्ञों के अनुसार, जुमा के लिए लोगों का इकट्ठा होना बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। सो, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक बेहतर है कि लोग अपने-अपने घरों पर ही नमाज़ अदा करें ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!