Categories: बलिया

स्पेशल ट्रेन से अचानक बेल्थरारोड स्टेशन पहुंचे DRM, अधिकारी-कर्मचारियों में मचा हड़कंप

वाराणसी डीआरएम स्पेशल ट्रेन के द्वारा बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उनके पहुंचने की सूचना मिलने ही प्लेटफार्म अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेशन में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारा गया।

डीआरएम के आने की खबर लगते ही सफाईकर्मी यहां-वहां भागकर सफाई करने लगे। जीआरपी और आरपीएफ के जवान इतने अलर्ट हुए कि संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरु कर दी। इससे पूरा प्लेटफार्म ही खाली हो गया।

वहीं स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्य व वाणिज्य अधीक्षक विनोद यादव बाकायदा अपने ड्रेस कोड में अपने केबिन (दफ्तर) से बाहर निकल कर डीआरएम के स्पेशल ट्रेन का इंतजार करने लगे। आरपीएफ व जीआरपी भी सक्रिय रही।

इसके बाद दोपहर लगभग 1.44 पर डीआरएम की स्पेशल ट्रेन भटनी रेलवे स्टेशन की तरफ से स्थानीय रेलवे स्टेशन को आती नजर आई। इसके चलते पूरा स्टाफ अलर्ट हो गया। स्टेशन अधीक्षक स्वयं झंडी लेकर मौजूद रहे। हालांकि ट्रेन कुछ ही पल स्टेशन पर रुकी, इस दौरान डीआरएम ट्रेन के अंदर ही बैठे रहे और कुछ देर बाद ट्रेन वाराणसी रवाना हो गयी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago