बलिया- मेंटेनेंस के अभाव में गिरती अस्पताल की छत, डर के साय में स्टाफ और मरीज

बलिया। बेरुआरबारी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस वक्त अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जो खुद मेटेनेंस के अभाव में वेंटिलेटर पर है। जहां वार्ड और कर्मचारियों के आवास की छत काफी दिनों से टूट-टूट कर गिर रही है। वार्ड की छत टूटने से भर्ती मरीजों को लेकर डॉक्टर भी दहशत में हैं। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास के दर्जनों गांवों के मरीजों के लिए इसी अस्पताल में आते हैं। लेकिन डर के साय में इलाज कराने को मजबूर हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर, अस्पताल जर्जर- बता दें अस्पताल में 24 घंटे फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जिससे मरीजों को राहत है लेकिन जर्जर भवन में डॉक्टर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों के पानी के लिए लगाए गए दो हैंडपंप हैं, लेकिन एक पिछले 6 महीनों से खराब पड़ा है। इससे मरीजों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जबकि अस्पताल पर रोजाना सैकड़ों मरीजों का आना-जाना लगा रहता है।

वहीं लचर व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। जनहित में नल और जर्जर भवन को तत्काल ठीक कराने की मांग की भी है। लेकिन अब तक मांग को कोई ध्यान नहीं गया। नतीजन मरीजों को डर के साय में इलाज कराना पड़ रहा है। क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प भी नहीं है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago