केतकी सिंह की रोती हुई तस्वीर की असलीयत क्या है? क्या सपा कार्यकर्ताओं ने की अभद्र नारेबाजी?

बलिया में चुनावी माहौल पूरी तरह ज्वलंत हो चुका है। राजनीतिक दलों के टिकट घोषणा के बाद चुनावी चहलपहल और भी बढ़ चुकी है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ताकि जनता को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके। साम, दाम, दंड, भेद किसी भी तरह से अपने पक्ष में हवा बनाने की जुगत हो रही है। ऐसा ही कुछ हुआ है बलिया की बांसडीह सीट पर।

बांसडीह से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं रामगोविंद चौधरी। निषाद व भाजपा पार्टी के गठबंधन ने इस सीट से केतकी सिंह को मैदान में उतारा है। आज सोशल मीडिया पर केतकी सिंह की एक तस्वीर शेयर की गई। फोटो में भाजपा के कार्यकर्ता हैं। साथ में केतकी सिंह भी हैं। केतकी सिंह भाजपा के ही नेता गोपाल को पकड़े हुए रोती हुई नजर आ रही हैं। आसपास भाजपा के कुछ कार्यकर्ता एक सुरक्षा घेरा बनाए हुए हैं।

फोटो में केतकी सिंह रोती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को यह कहकर शेयर किया जा रहा है कि नामांकन के दौरान केतकी सिंह के खिलाफ सपा के कार्यकर्ताओं ने अपमानजनक नारेबाजी की। फेसबुक पर ऐसे ही यूजर ने लिखा कि “यह आंसू सैलाब बनके (बनकर) आएगा और रामगोविंद चौधरी को बहा कर ले जाएगा।” दावा किया गया कि “आज सपा के नामांकन के दौरान सपा के गुंडों ने नेत्री केतकी सिंह के खिलाफ अपमानजनक नारेबाजी की।” यूजर ने लिखा कि “जवाब मिलेगा… जरुर जवाब मिलेगा।”

फोटो पर फर्जी दावे के साथ शेयर किया गया केतकी सिंह का फोटो

क्या है सच्चाई:

सवाल है कि क्या सच में केतकी सिंह के खिलाफ सपा के कार्यकर्ताओं ने अभद्र नारेबाजी की? फेसबुक पर शेयर किए गए इस पोस्ट में लिखा गया है कि नामांकन के दौरान केतकी सिंह के खिलाफ अपमानजनक नारेबाजी हुई। जबकि केतकी सिंह ने अब तक अपना नामांकन ही नहीं किया है। तो फेसबुक पोस्ट का पहला दावा यहीं फर्जी साबित हो गया।

फोटो में केतकी सिंह जिसे पकड़कर रो रही हैं वो भाजपा नेता गोपाल जी हैं। गोपाल ने बलिया खबर से बातचीत में कहा कि “भाजपा से टिकट मिलने के बाद केतकी सिंह के साथ हमारी पहली मुलाकात हुई। जिसके चलते केतकी सिंह भावुक हो गईं। इसी वजह से केतकी सिंह के आंसू छलक गए।”

वहीं फोटो में घेरा बनाए में दिख रहे एक और शख्स चंचल से भी बलिया खबर ने बात की उनका भी कहना है कि “जिस फोटो में केतकी सिंह रोते हुए दिख रही हैं वो मनीयर की तस्वीर है और वहाँ ऐसी कोई बात नहीं हुई । हालांकि उन्होंने कहा कि हूटिंग एक दिन पहले बहुआरा में हुई थी लेकिन वहाँ कोई नारेबाजी नहीं की गई। इस फोटो को गलत दावे से सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। उन्होंने भी कहा कि केतिकी सिंह का नांनाकन 11 को है अभी तक उन्होंने नामांकन नहीं किया है।

साफ जाहिर है कि फर्जी दावे से एक माहौल बनाने की कोशिश की गई है। लोगों के बीच सहानुभूति कार्ड खेलने की कोशिश की गई। लेकिन भाजपा नेता ने खुद ही इस दावे का पोल खोल दिया है। गौरतलब है कि केतकी सिंह भाजपा की पुरानी नेता हैं। 2017 के चुनाव में केतकी सिंह को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। तब केतकी सिंह निर्दलीय ही चुनाव लड़ी थीं। लेकिन इस बार उनकी वापसी भाजपा में हुई। भाजपा ने केतकी सिंह को रामगोविंद चौधरी के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा है। चुनावी टक्कर जोरदार है। इंच-इंच की लड़ाई है। ऐसे में किसी भी तरह से बढ़त बनाने की कवायद चल रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago