बलिया में बागी बिगाड़ेंगे बीजेपी का चुनावी गणित? फेफना, बैरिया और सदर में बढ़ी मुश्किलें !

बलिया में विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद अब बागी बीजेपी की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। फेफना, बैरिया और सदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की मुश्किल बढ़ गई है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बागी नेताओं ने निर्दलीय या फिर किसी और पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिससे अब बीजेपी का चुनावी गणित बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां अब बीजेपी के अपने ही उसका वोट काट सकते हैं।

बीजेपी में बागी तेवर- बैरिया विधानसभा से सुरेन्द्र सिंह का टिकट काटकर मंत्री आनन्द शुक्ला विधायक सदर को मिला जिससे नाराज सुरेन्द्र सिंह ने बागी होकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। फेफना से अवलेश सिंह ने यूनाइटेड जनता दल से नामांकन कराया। अब बलिया सदर विधान सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने भी 11 फरवरी को बागी होकर अपना नामांकन कराने का एलान कर दिया है।

बागी बिगाड़ेंगे बीजेपी का खेल?- जहां एक ओर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह को लोग काफी पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी ओर बलिया सदर विधानसभा में अपने छात्र जीवन से राजनीति करने वाले जितेंद्र तिवारी भी काफी लोकप्रिय हैं। फेफना विधान सभा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले अवलेश सिंह भी कम नही आंके जाएंगे। कुल मिलाकर कर देखा जाए तो सदर विधानसभा से उत्तरप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उमीदवार हैं तो बैरिया से आनन्द स्वरूप शुक्ला और फेफना से लगातार दो बार से जीते विधायक/मंत्री उपेंद्र तिवारी।

तीनों विधान सभाओं में सीधे टक्कर सपा से होने के नाते इन बागियों से भाजपा की मुशीबत बढ़ने के आसार साफ नजर आ रहे हैं। वैसे फेफना की अकेले बात की जाए तो उपेंद्र तिवारी के लिए बसपा उमीदवार संजीवनी का काम करेगा लेकिन बैरिया और सदर विधान सभा में स्थिति ऐसी नहीं दिख रही है। बल्कि बीजेपी को नुकसान हो सकता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago