Categories: बलिया

बलियाः रफ्तार का कहर, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, युवती की मौत

बलियाः गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे एक युवती की मौत हो गई वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक बलेसरा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। जहां नरहीं थाना क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी सुजीत राम(22)पुत्र संजय राम व नरही गांव निवासी ज्योति चौरसिया (18)वर्ष पुत्री हरेराम चौरसिया बाइक से नगरा की तरफ से गड़वार की तरफ आ रहे थे।

लेकिन बाइक की रफ्तार तेज थी। जिससे बलेसरा मोड़ के समीप ही मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने दोनों घायलों को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा पीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने घायल युवती ज्योति को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सुजीत गंभीर रुप से घायल है जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago