Connect with us

Uncategorized

दोस्त बनाने से पहले अल्लाह और उसके रसूल का ये फरमान ज़रूर जान लें …

Published

on

दोस्तों दुनिया में हर इंसान का कोई ना कोई दोस्त होता इस दुनिया में कोई ऐसा इंसान नहीं होगा जिसका कोई दोस्त ना हो. हर इंसान का दोस्त होता है और दोस्त का असर भी पड़ता है दोस्तों हम जिस माहौल में रहते हैं उसका हमारे ऊपर बहुत असर पड़ता है . हम जिस तरह के माहौल में रहते हैं उसी तरह की चीज हमारे अंदर भी आ जाती है अगर हम अच्छे माहौल में रहेंगे तो हमारे अंदर अच्छी चीजें आएंगे और अगर बुरे लोगों के साथ रहेंगे तो हमारे खुद के अंदर बुरी चीज और बुरी आदतें आएँगी .

यह बात सब कोई जानता है और दुनिया में लोग अक्सर कहते रहते हैं कि संगत का असर पड़ता है संगत अच्छी होगी तो अच्छा असर पड़ेगा और बुरी होगी तो बुरा असर पड़ेगा . इसी बात को लेकर हमारे नबी रसूल अल्लाह सल्लल्लाहू वसल्लम ने एक हदीस फरमाई है जिसका तर्जुमा हम आपको बताते हैं हुजुर सल्ला सल्ला वाले वसल्लम ने इरशाद फरमाया कि इंसान अपने दोस्त के दीन पर चलता है तो तुम यह देख लिया करो कि तुम किसको अपना दोस्त बना रहे हो . दोस्तों इस में रसूलल्लाह सल्ला वाले वसल्लम ने इसी बात की तरफ इशारा किया है कि तुम्हारा दोस्त जैसा होगा वैसे ही तुम भी हो जाओगे क्योंकि इंसान पर उसकी संगत का असर पड़ता है.


इसलिए रसूल अल्लाह सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि तुम देखकर दोस्त बनाओगे तो किसको तुम अपना दोस्त बना रहे हो . हालांकि यहां पर उनका यह मतलब ये नहीं है कि दोस्त शक्ल से अच्छा होना चाहिए या फिर मालदार होना चाहिए बिल्कुल नहीं . यहां पर दोस्त ऐसा होना चाहिए कि वह अच्छा काम करें क्योंकि हम उसकी संगत में रहकर उसका असर पाके अच्छी चीज इख्तियार करें क्योंकि यह चीज तो जरूरी है कि दोस्त का असर हमारे अंदर जरूर आएगा. रसूलुल्लाह सल्ला सल्ला वाले वसल्लम ने जो बातें 14 सौ साल पहले बता कर चले गए वह बातें आज हम दुनिया में सुनते हैं हमारे नबी ने एक-एक चीज हमें सिखा दिया है कि कैसे हमें अपनी जिंदगी जीना है इस्लाम ने हर एक चीज बताया है सोने से लेकर खाने तक का हर एक तरीका और तहज़ीब इस्लाम ने सिखाया है. नीचे देखें कुरान और हदीस की दलील :

अल क़ुरान : एह ईमान वालों मेरे दुश्मनों और अपने दुश्मनों को दोस्त ना बनाओ , के (तुम तो) उनके पास दोस्ती के पैगाम भेजते हो , हालाँकि तुम्हारे पास जो सच्चा दीन आया उसके ये मुनकीर हैं .
अल क़ुरान, सुरह अल-मुमतहना (60), आयत 1 .
हदीस : अबू सईद खुदरी रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूलअल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया तुम अपने पहले की उम्मतों की एक एक बालिश्त और एक एक गज़ में इत्तेबा (पैरवी) करोगे यहाँ तक की वो किसी गो (Lizard) की सुराख में दाखिल हुए होंगे तो तुम भी उनकी इत्तेबा करोगे हमने पूछा या रसूलअल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम क्या इस से यहूद और नसारा मुराद है तो आप सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया फिर और कौन. (हाँ यही मुराद है)
सही बुखारी, जिल्द 8, 7320.
अबू हुरैरा रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया आदमी अपने दोस्त के दीन पर चलता है इसलिए तुम देख लिया करो की किसको दोस्त बना रहे हो.
सुनन अबू दाऊद, वॉल 3 1405 (हसन).
अब्दुल्लाह बिन मसूद रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाहसलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया इंसान उसके साथ रहेगा जिस से वो मुहब्बत करता है.
सही बुखारी, जिल्द 7 ,6168

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

Published

on

बलिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह-प्रबंध निदेशक सौम्या प्रसाद द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सुविचार “उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ और संकल्पित रहने का संदेश दिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को साझा किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थी जीवन की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरक संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने कहा कि छात्रों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक आनंद मिश्रा, भौतिक विज्ञान शिक्षक इरफान अंसारी, वाणिज्य विभाग के लेखा शिक्षक संजीव सिंह, अर्थशास्त्र शिक्षक आशुतोष सिंह, जीव विज्ञान शिक्षिका शिवांगी, हिंदी शिक्षक चंद्रकेश गुप्ता सहित अभिषेक जायसवाल, असलम अंसारी, अफ़ज़ल ख़ान तथा कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Continue Reading

Uncategorized

जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Published

on

बलिया।  जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।

एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Uncategorized

माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!

Published

on

बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।

नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।

राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!