बलिया
ज्यादा न पियो जनाब, अब लिमिट में मिलेगी शराब…..
बलिया डेस्क. शराब के शौकीनों अब उसकी डिमांड के अनुसार शराब नहीं मिलेगी. बल्कि जिला आबकारी अधिकारी द्वारा तय पैमाने में ही दुकानदार द्वारा शौकीनों को शराब मुहैया कराई जाएगी. बीते सप्ताह से शराब की दुकान खोलने के बाद बहुतसे ऐसे लोग थे जो शराब की जमाखोरी शुरू कर दिए थे, इससे निजात पाने व सभी शौकीनों को उसकी जरूरत के हिसाब से शराब मुहैया कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन के अनुसार लॉक डाउन के बाद चार मई से शराब की दुकान खुलने के बाद बहुतसे लोग ऐसे थे जो बड़े पैमाने शराब की खरीद कर रहे थे, ऐसे में उस वक्त भी कई दुकानों से ऐसी खबर आई कि स्टॉक खत्म हो जाने के कारण मात्रा भर खरीदने वालों को शराब नहीं मिल पा रही थी, कुछ जगहों से जमाखोरी की भी शिकायत आ रही है. ऐसे में इन चीजों को रोकने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है. उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि जनपद में कहीं भी शराब और बीयर की जमाखोरी या कालाबाजारी करने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील किया कि लॉक डाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह अनुपालन करते हुए शराब और बीयर की दुकानों के सेल्समैनों और पुलिस का सहयोग करें.
इनसेट….
ये है पैमाना…..
यदि आप शराब की दुकान पर गए है तो आपको दो आधा या फिर एक ही बोतल शराब मिलेगी. जबकि बीयर लेने पर दो बोतल बीयर या फिर कैन लेंगे तो तीन ही कैन मिलेगा. यदि आप सोच रहे हैं कि आप अलग-अलग दुकान से शराब खरीदकर उसका स्टॉक करेंगे तो यह भी संभव नहीं है. विभाग इसका भी इंतजाम कर लिया है क्योंकि जब आप शराब खरीदने जाएंगे तो उसी वक्त आपका डिटेल सेल्समैन को देना होगा और इस डिटेल्स में आपका नाम, पता व आधार नंबर सबकुछ बताना होगा.
इनसेट….
लॉकडाडन: 46 दिन बाद जनपद में आज आएगी पहली खेप
गौरतलब हो कि बीते 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद से जनपद में सारी शराब व बीयर की दुकानें बंद चल रही थी, जिसके चलते इसकी आपूर्ति भी नहीं हो रही थी. लेकिन बीते चार मई से दुकान खुले जाने के बाद से शौकीनों ने जमकर शराब की खरीद्दारी की, आलम यह रहा है कि बुधवार से अधिकांश दुकानों के पास स्टॉक खत्म होने लगा था, ऐसे में ये सारे सेल्समैन आर्डर लगा दिए थे, जिसकी प्रथम खेप सोमवार को आएगी.
वर्जन:
जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए शराब का पैमाना निर्धारित किया गया है, इससे सभी शौकीनों को शराब मिल जाएगी, ऐसा नहीं होगा कि किसी को दस पेटी की जरूरत है तो उसे मिल जाएगी और किसी को एक बोतल की जरूरत है तो उसे नहीं मिलेगी.
अनुपम राजन
जिला आबकारी अधिकारी
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


