बलिया स्पेशल
DM ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की खराब रिपोर्ट पर कही ये बात !
बलिया: जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर दिसम्बर माह में हुए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर बनाए रखें। निर्माण से जुड़े कार्य समय सीमा के अंदर हों। जिलाधिकारी ने करवाई संस्था के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि जो भी परियोजनाएं चल रही हैं, उनके निर्माण में गुणवत्ता व समयसीमा का ख्याल जरूर रखें।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है सभी संबंधित कर्मचारी अपना वैक्सीनेशन करा ले। उन्होंने नगर क्षेत्र के ईओ को निर्देश दिया कि सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवा लिया जाए।आदेश दिया कि कूड़ो का निस्तारण जल्दी से जल्दी करा लिया जाए और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारियों से कहा कि कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करें और मास्क जरूर लगाये।
उन्होंने सीएमओ से परिवार नियोजन और गोल्डन कार्ड के संबंध में जानकारी मांगी। एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी मिला। योजनाओं के प्रति काफी खराब रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। आयुष्मान कार्ड के संबंध में उन्होंने कहा कि आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति कर ली जाए और कोटेदारों के साथ मिलकर लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए।
जिन स्थानों पर कोटेदारों को दुकान आवंटित नहीं है या विवादित है वहां पर जल्द से जल्द मामले का निस्तारण किया जाए ताकि गांव वालों को आसानी से राशन मिल सके।कन्या सुमंगला योजना के संबंध में उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी मांगी। निराश्रित पशुओं पर भी ध्यान देने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया।
आवारा पशुओं की व्यवस्था ठीक से करने के लिए कहा और कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कोई भी पशु चारे के अभाव में ना मरे।उन्हें ठंड से बचाया जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के भी कार्यों की समीक्षा की और साथ में यह भी कहा कि जो अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें नोटिस दी जाए।बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीएमओ तन्मय कक्कड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


