बलिया स्पेशल
डीएम ने किया सोनबरसा अस्पताल का औचक निरीक्षण, टीवी, हीटर समेत तमाम सुविधाएँ देने का आदेश
बलिया डेस्क : जिलाधिकारी श्रीहरी प्रताप शाही ने बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड में टेलीविजन व रूम हीटर लगाने का निर्देश प्रभारी को दिया। बाथरूम सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी सख्त हिदायत दी। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम सोनबरसा सीएचसी पर अचानक पहुंच गए। दवाइयों की उपलब्धता की स्थिति जानी एवं मरीजों से बातचीत की टेली मेडिसिन सेंटर को देखा। उन्होंने सोनबरसा अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।
100 बेड के बन रहे अस्पताल को देखा
जिलाधिकारी ने वहां निर्माणाधीन 100 बेड के चिकित्सालय को भी मौके पर जाकर देखा। साथ में ले गए अभियंताओं की टीम से उसकी गुणवत्ता की जांच कराई। मैटेरियल के कुछ नमूने भी लिए और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात इंजीनियरों से कही। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, डिप्टी सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद, डॉ एनके सिंह, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ अविनाश, फार्मासिस्ट एनएन शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
जीजीआईसी व डिग्री कालेज के निर्माण का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ बैरिया में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय बैरिया सोनबरसा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता अजहर हुसैन व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष शुक्ला से निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। बताया गया 25 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के अस्पताल के लिए अभी तक केवल चार करोड़ रुपए शासन से प्राप्त हुआ है। सात करोड़ सैतिस लाख की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के लिए महज डेढ़ करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए दो करोड़ पच्चीस लाख के सापेक्ष में दो करोड़ पन्द्रह लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शेष धन के रिमांड के लिए मेरी ओर से पत्र भिजवाया जाए। किसी भी हालत में समय के अंतर्गत कार्य पूरा कर लेना है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


