Uncategorized
जिला पंचायत क’थि’त घो’टाले में ऐसा क्या हुआ की डीएम ने अपना ही आ’देश वापस लिया
बलिया– बीते दिन बलिया जिलाधिकारी डॉक्टर भवानी सिंह खँगारौत के आदेश पर शहर कोतवाली में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया था. उन पर सरकारी धनराशि गबन करने का आरोप लगा था लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. दरअसल जिलाधिकारी डॉक्टर भवानी सिंह खँगारौत ने अपने ही आदेश पर रोक लगा दी है. साथ ही मुक़दमा दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच भी फिलहाल रोक दी गयी है.

आपको बता दें कि घोटाले की जांच जिलाधिकारी के आदेश पर की जा रही थी लेकिन अब जब जांच पूरी होने को थी थी उससे पहले ही जिलाधिकारी ने अपने ही आदेश को वापस ले लिया है. वहीँ इस घोटाले की जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम का ट्रांसफर हो गया.
दरअसल हुआ कुछ यूँ कि जिलाधिकारी द्वारा जारी मुक़दमे के आदेश के खिलाफ अपराजिता कंस्ट्रक्शंस के भानु प्रताप सिंह ने अदालत में याचिका दायर की थी.
जिस पर सुनवाई करके हुए कोर्ट अगली तारीख तक उस पर रोक लगा दिया था. हालाँकि इसके बाद भी जब जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ साथ लिपिक राजीव सिंह और फर्म के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया तो फर्म की तरफ से कोर्ट ऑफ कंटेंप्ट कर दिया गया.
बाद इसके जब कोर्ट ने जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन जिलाधिकारी की तरफ से मिले स्पष्टीकरण से कोर्ट अदालत संतुष्ट नहीं हुई.
ऐसे में अब जिलाधिकारी को अपना ही फैलसा वापस लेना पड़ा. बहरहाल, इन सब के बीच घोटाले की चर्चा भी आम है. लेकिन अब जब यह मामला कोर्ट में पहुँच गया है तो कहा जा रहा है कि निष्पक्ष जांच होने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





