Connect with us

बलिया

मंडल आयुक्त ने बलिया के लापरवाह चिकित्सा अधिकारियों के वेतन पर लगाया ब्रेक

Published

on

बलिया। मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पूर्व भ्रमण में किए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। खंड विकास अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्रामीण कार्यों का सत्यापन और निरीक्षण के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायी रहने का निर्देश दिया और कहा कि सभी लोग अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें क्योंकि हम सभी की जिम्मेदारी जनता के प्रति है और जनता की हम सब से बहुत ही अपेक्षाएं रहती है।

जिला पंचायत अधिकारी से उन्होंने सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी। सामुदायिक शौचालयों के संबंध में उन्होंने पूछा कि इसके निर्माण में जिन ईंटो का प्रयोग किया गया है वह सही है या नहीं। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इन ईंटो की जांच करवा लें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी से धान खरीद के संबंध में जानकारी मांगी और कहा कि सभी धान खरीद केंद्रों में समय से धान की खरीद की जाए ताकि किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े और किसानों को धान का उचित मूल्य समय से मिल जाए और उन्हें अपना धान औने पौने दामों में बिचौलियों को ना बेचना पड़े।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त ने बहुत सी कमियां पाई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय कक्कड़ को आदेश दिया कि जो भी चिकित्सा अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। कोविड टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से टीकाकरण के कम लगने का कारण पूछा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों से पूछा कि उसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है या नहीं अगर नहीं मिल रहा है तो उसके संबंध में कारण बताने को कहा ।

उन्होंने उन सभी चिकित्सा अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई जो अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने एडिशनल सीएमओ डॉ वीरेंद्र का वेतन तत्काल रोकने का आदेश सीएमओ को दिया। बांसडीह के चिकित्सा अधिकारी एस.के. तिवारी के बैठक में उपस्थित न रहने पर उनका वेतन भी रोकने का आदेश मंडलायुक्त ने दिया। उन्होंने सीएमओ को आदेश दिया कि बिना अनुमति के चिकित्सा अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोक दिया जाए ।

एमओआईसी प्रशांत कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अन्य एमओआईसी को उनका अनुसरण करने के लिए कहा ।उन्होंने कहा कि किसी भी आशा कार्यकर्ता का पेमेंट बेवजह न रोका जाए । इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह,एसपी राजकरण नैयर, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय कक्कड़ के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!