featured
बलिया में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर ज़िलाधिकारी ने की बैठक, दिया ये निर्देश !
बलिया: महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक रविवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एक-एक कर सभी अखाड़ेदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। साथ ही अखाड़ेदारों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा। ज़िलाधिकारी ने सड़क पर गड्ढे, लटके तार व अन्य समस्याओं को देख उसे तत्काल दूर कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बीडीओ बांसडीह व ज़िला क्रीड़ाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस का आयोजन पहले से चल रही अपनी परंपरा के अनुसार, हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से ही होना चाहिए। कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की पवित्र भावना को ठेस पहुँचे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसलिए सभी अखाड़ेदार अपनी जुलूस में वालंटियर को इसके प्रति सजग कर दें। सभी अखाड़ेदार इस बात का भी ख्याल रखें कि सभी जुलूस निर्धारित रूट से ही जाए, उनके सभी वालंटियर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मुस्तैद रहें। सभी अखाड़ेदारों को अपने मार्ग की पूरी जानकारी हो।
जुलूस के लिए पहले से निर्धारित समय का विशेष ख्याल रखें। निर्धारित समय से जुलूस शुरू हो जाए, और समय से पहुँच भी जाएँ। नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिया कि सभी रास्तों पर साफ-सफाई व समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। अगर जुलूस के रास्ते मे कहीं कोई अतिक्रमण हो तो उसको भी हटवा दिया जाए। निर्देश दिया कि पानी के टैंकर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो। विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़े तो जुलूस के रास्ते में जेनरेटर से भी बिजली सप्लाई की व्यवस्था रखें। अखाड़ेदारों से यह भी अपील किया कि डीजे का साउंड निर्धारित मात्रा से अधिक कत्तई न हो।
एसपी एस. आनंद ने कहा कि यह ऐतिहासिक जुलूस है। इसका उद्देश्य पवित्र रही है, इसकी अपनी गरिमा है। उसी गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही यह त्योहार मनाया जाए। अखाड़ेदारों को वालंटियर की सूची देने को कहा, ताकि उनका परिचय पत्र बन सके। विशेष रूप से हिदायत दी कि जुलूस में अगर कोई भी ग़ैरक़ानूनी हरकत देखने को मिली तो कठोर कार्रवाई पुलिस की ओर से होगी। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी दुर्गाशंकर तिवारी, सभी एसडीएम, सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष व शिवकुमार कौशिकेय, अफ़सर आलम, असग़र अली के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
कुल 25 जगहों पर निकलेगा जुलूस
30/31 अगस्त को ज़िले के 25 जगहों पर महावीरी झंडा जुलूस निकलेगा। सबसे ज़्यादा 10 जुलूस बलिया शहर में निकलेगी। इसके लिए जुलूसवार मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है। ज़िलाधिकारी ने सभी अखाड़ेदार व उनके यहाँ तैनात मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि आपस के समन्वय बनाकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराएँ। मजिस्ट्रेट भी जाकर अपनी जुलूस के रास्तों को देख लें। कहीं भी दिक़्क़त समझ में आये तो संबंधित अधिकारी से बात कर उसे दूर कराएँ।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


