बलिया
जिला जज व जिलाधिकारी ने किया कारागार का निरीक्षण, जानें क्या हुआ….
– पैरोल व अंतरिम जमानत पर छूटने वाले कैदियों की फाइल खंगाली
बलिया. जिला जज गजेंद्र कुमार व जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जिला जज गजेंद्र कुमार ने कोरोना के मद्देनजर पैरोल मिलने वाले कैदियों तथा अंतरिम जमानत पर छूटने वाले कैदियों की फाइलें खंगाली. जबकि जिलाधिकारी ने कोरोना के मद्देनजर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला जज व जिलाधिकारी के अचानक कारागार में पहुंचते ही बंदीरक्षक सकपका गए और जो जहां थे अपनी-अपनी जगह पर आकर मुस्तैद हो गए.
कोरोना के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल व विचाराधीन कैदियों को अंतरित जमानत पर छोड़े जाने के निर्णय के बाद बलिया जिला कारागार में 12 सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल मिलने का रास्ता साफ हो गया था, जबकि 44 विचाराधीन कैदियों को अंतरित जमानत देनी थी. दोनों सूची जिला जज व जिलाधिकारी की संस्तुति होने के उपरांत शासन को भेजी जानी है. गुरुवार को इसी सिलसिले में जिला जज व जिलाधिकारी ने जिला कारागार का दौरा किया और सभी सजायाफ्ता व विचाराधीन कैदियों की फाइलें खंगाली. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के सभी 10 बैरकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया. रसोई घर आदि का निरीक्षण करने के साथ-साथ तन्हा बैरक को भी देखा. इस दौरान मौके पर मौजूद बंदी रक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए.
इनसेट….
मोबाइल के मामले में जेल अधीक्षक को लगाई फटकार
बलिया. जिला कारागार का निरीक्षण के दौरान जिला जज गजेंद्र कुमार ने जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य की जमकर क्लस लगाई. उन्होंने कहा कि बीते सोमवार की शाम पहले बाउंड्री वाल से मोबाइल फेंकना, फिर मंगलवार को उसी बात को लेकर मेडिकल टीम पर हमला कहीं से भी जायज नहीं है यह सिर्फ और सिर्फ आपकी अर्कमण्यता की देन है. कहा कि इसके पहले भी कई बार मोबाइल, सीम आदि लेकर समय-समय पर जिला जेल में हंगामा का मामला सामने आया है यह सब चीजें हर हाल में बंद होनी चाहिए. कहा कि जो बंदी रक्षक कारागार के गेट पर ड्यूटी देते हैं उनका रोस्टर बनाकर जेल के बाहर रास्तों पर भी गश्त लगवाया जाए और इस तरह की हरक्कत करने वालों को पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


