बलिया स्पेशल
बलिया में बुखार के बढ़ते मरीजों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जारी किये गए निर्देश
बलिया: डेंगू-मलेरिया व बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिले में अभी से सावधानी बरती जा रही है। स्वास्थ विभाग को अपनी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के साथ सभी ग्राम पंचायत और नगर निकायों में एंटी लारवा के छिड़काव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा तन्मय कक्कड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। फिलहाल जिले में डेंगू के कुल 9 मरीज हैं। प्रभावित गांवों में पानी जमा होने वाली हर संभावनाओं को खत्म किया जा रहा है। एंटी लारवा का छिड़काव जारी है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में फिलहाल 10 बेड का डेंगू वार्ड है और वहां ब्लड बैंक की भी सुविधा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मच्छरदानी सहित 5 बेड की व्यवस्था बहुत जल्द हो जाएगी।
जमाखोरी न हो, इसके लिए ड्रग विभाग अलर्ट- जिले में बुखार के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए सीडीओ प्रवीण वर्मा के निर्देश पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी दवाओं की जमाखोरी नहीं होगी। पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे, इसको लेकर उन्होंने बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह व पदाधिकारियों से वार्ता की। उनके माध्यम से दवा दुकानदारों को सन्देश दिया कि किसी भी कीमत पर बुखार के सम्बंधित आवश्यक दवाओं के कमी नहीं होनी चाहिए। श्री दीप ने बताया यदि कही से जमाखोरी की शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
डोर-टू-डोर सर्वे कर बुखार, डेंगू, डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों की हो रही पहचान- नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में निगरानी समिति का गठन पूर्व में ही किया गया है। शासन प्रशासन के निर्देशानुसार निगरानी समिति द्वारा अपने अपने वार्ड में डोर-टू-डोर सर्वे करके बुखार, डेंगू, डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों की प्रतिदिन पहचान किया जाता है। लक्षणयुक्त व्यक्ति पाये जाने पर मेडिकल किट का वितरण भी सफाई नायकों द्वारा किया जाता है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में रहने वाले लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव हेतु रोस्टर के अनुसार फागिंग कराई जाती है।
साथ ही प्रतिदिन नाला नालियों में तथा जलभराव वाले स्थानों में एण्टी-लारवा, जला मोबिल एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाता है। स्प्रे मशीन द्वारा सेनेटाइजेशन नियमित रूप से प्रत्येक वार्डों में कराया जाता है। नगर क्षेत्र के समस्त डम्पिंग प्वाइंटों से प्रतिदिन कड़ा निस्तारण के बाद उम्पिंग स्थल पर झाडू लगाकर चूना तथा ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाता है। किसी के शिकायत के पश्चात उसका त्वरित निस्तारण विभाग द्वारा कराया जाता है, जिसका निरीक्षण सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा किया जाता है।

featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


