Connect with us

बलिया

बलिया : दिशा की बैठक का हुआ आयोजन- शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल समेत सड़क के मुद्दे छाए रहे

Published

on

बलिया: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिले में हो रहे विकासकार्यों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व अन्य जनता की सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर बात हुई। इनकी समीक्षा भी की गई।

इस दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों का यही प्रयास हो कि सरकार की योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जितना बेहतर संवाद होगा, उतना ही बेहतर समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि के क्षेत्र में सरकारी योजना के क्रियान्वयन की निगरानी की जिम्मेदारी उनकी भी है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि व अफसर मिलकर जनपद के विकास को नई दिशा दें। कहीं कोई समस्या आए तो उसके समाधान के प्रति मिलजुल कर प्रयास करें।

बैठक में विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गई। लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विद्युत विभाग की अधिकांश समस्या आने पर इनकी अलग से बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक के बीच  सपा के विधायकों ने इस मीटिंग का विरोध भी किया। सपा विधायक संग्राम सिंह ने मीटिंग का बहिष्कार करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब हम सही सवाल उठाते हैं तो विरोध क्यों होता। उनकी बच्चों के शिक्षा स्तर पर चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान, मजदूर, गरीबों के बच्चों पर पढ़ने के लिए किताबें तक नहीं मिली है। किताबें परिषदीय विद्यालय में नहीं पहुंची। ऐसे में गरीबों के बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है और जब यहीं सवाल हमने उठाए तो बीजेपी को मिर्ची लगी। बीजेपी कुछ सुनना नहीं चाहती। विधायक सिंह के साथ मौजूद एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी नाराजगी जताई।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!