Categories: बलिया

बलिया में 130 करोड़ की लागत से बदले जाएंगे जर्जर तार, सुधरेगी बिजली आपूर्ति

बलिया में रिवैंप योजना के तहत बिजली आपूर्ति की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। जर्जर तार बदले जाएंगे,  ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जाएगा। सरकार ने इस काम के लिए आजमगढ़ जोन के लिए करीब 500 करोड़ की स्वीकृति दी है।

बलिया में 130 करोड़ से काम होगा। पहले जर्जर तारों को बदला जाएगा। इसके लिए कार्यदायी एजेंसी भी नामित हो गई है। जिले के कई इलाके हैं जहां विद्युत उपकेंद्र को लंबी दूरी तक बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। लंबी दूरी होने के कारण किसी तरह का फॉल्ट आने में अधिक समय लग जाता है।

तार की लंबाई की वजह से लाइनलॉस होता है। इसके चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। अब जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 3291 किलोमीटर लंबाई केे एबी केबल बदले जाएंगे। इसके अलावा 33 केवी के कुल 149 किमी लंबाई के तारों को बदला जाएगा। वहीं 11 केवी के 609 किमी लंबाई के जर्जर तारों को बदला जाएगा।

बता दें कि रिवैंप योजना के तहत साल 2022-26 के लिए कार्ययोजना बनी है। इन पांच वर्षों में योजना के लिए अलग-अलग कार्य किए जाएंगे। कुल परियोजना 700 करोड़ की है। बलिया विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन का कहना है कि रिवैंप योजना में विभाग के कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं। पहले चरण में जर्जर तारों को बदलने की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है। पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से कार्यदायी संस्था नामित है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

13 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago