Categories: बलिया

बलिया- मानवता शर्मसार, अपराध में आरोपी बेटे का मां ने दिया साथ, दुष्कर्म पीड़िता का कराया सिजेरियन ऑपरेशन

बलिया। कहते हैं एक औरत दूसरी औरत का दर्द बखूबी समझ सकती है, लेकिन बलिया जिले के में बैरिया में इसका विपरित ही देखने मिला। जहां एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया और आरोपी की मां ने पीड़िता का सिजेरियन ऑपरेशन से भ्रूण हत्या करा दी। वहीं जब पुलिस पहुंची तो अस्पताल स्टाफ फरार हो गया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी को दी गई शिकायत के मुताबिक रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया है वह जीवनपालन के लिए बिहार के डोरीगंज घाट पर मछली पकड़ने का काम करता है। और वह विकलांग भी है। ऐसे में उसकी बेटी अकेले घर में रहती है। जो शनिवार से गायब थी। गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

फिर आरोपी की मां बेटी को बहला-फुसलाकर बैरिया लेकर आई और सुमन अस्पताल में दवा इलाज कराने के बहाने पैसा खर्च कर सिजेरियन ऑपरेशन करा कर भ्रूण हत्या करा दी। आरोपी युवक की मां ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जब उसे अपनी बेटी की साथ हुई घटना का पता चला तो पुलिस में शिकायत की। वहीं पुलिस में शिकायत की भनक लगते ही अस्पताल का सभी स्टाफ फरार हो गया।

उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र, चौकी इंचार्ज बैरिया अतुल कुमार मिश्र और 112 नम्बर की पुलिस ने अस्पताल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी बैरिया ने कहा कि मामला काफी संगीन है। नर्सिंग होम संचालक, डॉक्टर, कर्मचारी किसी को बख्शा नहीं जाएगा और नर्सिग होम की भी जांच होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago