अब उत्तरप्रदेश सरकार नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और रोजगार देगी। यह बात प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह बांसडीह पीजी कॉलेज में कही।
दयाशंकर सिंह ने बांसडीह में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाद समारोह में पहुंचे थे। जहां विभिन्न ब्लॉक के 506 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व विधायक केतकी सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आर्शीवाद दिया।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा हैं। सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार देगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…