Connect with us

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड इलाके के चौकिया मोड़ से बेल्थरा बाजार तक जाने वाली ज़र्जर सड़क बनी मुसीबत !

Published

on

बलिया के तहसील बेल्थरा रोड चौकिया मोड़ से बेल्थरा बाजार चट्टी होते हुए सिकन्दरपुर बलिया से जोड़ने वाली जर्जर सड़क के लंबे समय से खराब होने से राहगीरों की समस्या बढ़ती जा रही है।।

क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने की उम्मीद चलने वाले राहगीर लगाए बैठे रहते है फिर भी जर्जर सड़क से मुक्ति नहीं मिल पा रही हैं।। अब तक इस बेल्थरा रोड तहसील के जनप्रतिनिधियों की आंखे नहीं खुली।।

ये सड़क करीब दर्जनों गाँव को जोड़ने का काम करती है।। जैसे कि चौकिया मोड़ एक्स सारे पिपरौली बड़ागाँव असरेपुर बेल्थरा बाज़ार बिनटोला टेकनपुरा राजभर बस्ती करीमगंज हल्दी रामपुर मालदा उसमानपुर आदि दर्जनों गाँव की जोड़ते हुए बेल्थरा बाज़ार होते हुए सिकन्दरपुर बलिया मुख्यालय तक जाने की सड़क है।।

बलिया मुख्यालय जाने के लिए नजदीकी मार्ग होने के नाते सभी इसी रास्ते से आना व जाना पसंद करते हैं।।

इस सड़क की गिट्टियां भी उखड़ गई हैं।।

सड़क के खराब होने से प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है।

सड़क पर अब बड़े बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं।

देर रात आने वाले राहगीरों के लिए यह यह जर्जर सड़क काफी खतरनाक होते जा रही है।।

सड़क जिस तरह से क्षतिग्रस्त हो रही है यदि सही समय रहते उस पर निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान रास्ता चलने लायक नहीं रहेगा।।

पिपरौली बड़ा गाँव के रहने वाले ताबिश गाड़ी मालिक ने कहा कि चौकिया मोड़ से बेल्थरा बाजार होते हुए सिकन्दरपुर बलिया जनपद को जाने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।।

लंबे समय से खराब पड़े इस मार्ग को ठीक कराने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे है।।

क्षतिग्रस्त होते ही यदि उसकी मरम्मत करा दी जाए तो लोगों को सुविधा होगी।

ताबिश गाड़ी मालिक पिपरौली बड़ा गाँव निवासी ने कहा कि सड़क का टूटना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों की कठिनाइयों को बढ़ा रहा है।।

लेकिन जिम्मेदार द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है।

इस सड़क पर चलने वाले सभी छोटी बड़ी गाड़िया एवं स्कूल आने जाने वालों की वाहन आए दिन पंचर होना खराबी आ जाना आए दिन लगा रहता है।।

पिपरौली बड़ा गाव के निवासी पिपरौली बड़ा गाव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेल्थरा रोड जिला बनाव संघर्स समिति के अध्यक्ष जनाब अब्दुर्रहमान कई बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस जर्जर सड़क को बनवाने के लिए प्रयास किया लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया।।

इस छेत्र में कई विद्यालय भी पड़ते है जैसे कि इश्तेयाक अहमद मेमोरियल महाविद्यालय बिलकीस जमाल इंटर कालेज CBSC नई दिल्ली बोर्ड से संचालित सेंट जेवियर स्कूल जे के इंटरनेशनल स्कूल।।

इन सभी कॉलेजों में आने जाने वाली गाड़िया बच्चे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू राम के कामकाज से आप कितने संतुष्ट हैं, उन्हें दोबारा टिकट मिलना चाहिए या नहीं, और अगली बार किस दल व किस चेहरे को मौका मिले? अपनी राय बलिया ख़बर के इस सर्वे में दर्ज करें

Continue Reading

बेल्थरा रोड

Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा

Published

on

नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।

आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।

आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।

Continue Reading

बेल्थरा रोड

बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल

Published

on

बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!