Uncategorized
देखिये पायलट के परिवार ने पीएम मोदी से क्या की अपील… देखिये विडियो.
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ एक सैन्य कार्यवाही में एक कमांडर पाकिस्तान के कब्जे में हो गया। उनका प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वह पैराशूट के द्वारा जमीन पर उतरे तो वह पाकिस्तान की जमीन पर उतरे थे। जिसके बाद पाकिस्तान की आर्मी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से कमांडर अभिनंदन के लिए बहुत सारी बातें हो रही है। क्योंकि वह पाकिस्तान में युद्ध बंदी बने थे इसलिए भारत का सुरक्षा तंत्र उनका नाम लेने से परहेज कर रहा था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिर्फ एक बात कही गयी थी कि हमारा एक आदमी मिसिंग है।

आपको बता दे कि पाकिस्तान कमांडर का सम्मान ना करते हुए लगातार उनकी वीडियोस जारी कर रहा था। वीडियोस में उनके आंख पर पट्टी बांधी गई थी और उनकी गरिमा का ख्याल नहीं रखा गया। आइए आपको बताते हैं कि इस कमांडर के परिवार का क्या कहना है। द हिंदू एक अखबार है जिसके रिपोर्टर रोहित ने लिखा है कि मैंने पायलट अभिनंदन के परिवार से मुलाकात की और उनसे बातचीत की जिसके बाद उन्होंने लिखा कि उनके परिवार ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पायलट अभिनंदन को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाएगा।

आपको बता दें कि इसके साथ ही कमांडर अभिनंदन के चाचा ने कहा कि मैंने उनको टीवी पर देखा और उसके बाद मैं उनके माता-पिता से जल्द ही मिलने जाने वाला हूं। चेन्नई में उनके परिवार के लोगो ने उनके वापस लाए जाने की मांग की है और पूरा परिवार दुखी है।

भारत की तरफ से लगातार दबाव बनाए जाने के बाद सेना के कमांडर अभिनंदन के साथ वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है जैसा किसी सेना के अफसर के साथ किया जाता है लगातार वीडियोस में यह साफ दिख रहा है कि अब उनके साथ व्यवहार ठीक हो रहे हैं। भारत लगातार दबाव बनाए हुए हैं और जल्द से जल्द कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से भारत वापस लाया जाएगा। आगे देखें वीडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
उत्तर प्रदेश4 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
-
बलिया स्पेशल4 hours agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह3 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 hour agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 hour agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
सिकंदरपुर1 hour agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा57 minutes agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027





