Uncategorized
हो गयी IPL 2019 की नीलामी पूरी, यहाँ देखे सभी टीमों की पूरी लिस्ट…देखिये विडियो
दोस्तों अगर आप भी क्रिकेट में रुचि रखते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें . यह पोस्ट भारत में होने वाले सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के बारे में है . इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के लिए नीलामी हुई और खिलाड़ी चुने गए आपके सामने इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताएंगे कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में है और किस खिलाड़ी का कितने में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है .इस बार की नीलामी में कुछ खिलाड़ी तो ऐसे थे जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था की इन्हें करोड़ों में खरीदा जाएगा .
कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिनका अंदाज नहीं लगाया जा सकता था लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्हें सोचा जा रहा था कि इनका कॉन्ट्रैक्ट अच्छे में जाएगा . मामला बिल्कुल इसके पलट हुआ कुछ खिलाड़ी करोड़ों में बिके लेकिन कुछ बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए . दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे आईपीएल की सभी 8 टीम में कौन-कौन शामिल है और कौन-कौन इंडियन प्रीमियर लीग 2019 खेलेगा .

दोस्तों हम शुरुआत मुंबई इंडियन से करेंगे आपको बता दें मुंबई इंडियंस ने बरिंदर सिंह सरान , युवराज सिंह, लसिथ मलिंगा , अनमोलप्रीत सिंह, पंकज जयसवाल और रसूखदार को खरीद लिया है . बात करते हैं मुंबई इंडियंस ने किस किस खिलाड़ी को रिटेन किया है . रिटेन किए हुए खिलाड़ियों में शामिल है रोहित शर्मा , हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनुकूल राय, सिद्धेश , आदित्य तारे, केरन पोलार्ड, इविन लुईस, बेन कटिंग, मिशन मैक्लगन, एडम मिल्ने और जैसन .

देश तो यह थी मुंबई इंडियंस की टीम जो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में खेलेगी दोस्तों एक चौंकाने वाला फैसला सामने आया है जो की नीलामी के आखिरी चरण में हुआ छह गेंदों पर छह छक्का लगाने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम में शामिल किया गया .दोस्तों अगली सात टीमों के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दी हुई वीडियो को देखें :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





