Categories: देश

मोबाइल रिंगटोन पर भड़के धर्मगुरु, क़ुरआन की आयतों को रिंगटोन में इस्तेमाल करना गैर इस्लामी बताया

कुरान की आयतों को मोबाइल की रिंगटोन लगाने को लेकर साऊदी अरब के मौलवियों द्वारा फतवा जारी किया गया है। इस फतवे का भारत के मौलवियों ने भी समर्थन किया है। दारूल उलूम देवबंद ने इस फतवे का समर्थन किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान दारूल उलूम के फतवा सेल के मुफ्ती आरिफ काजमी ने कहा “शौचालय में शौच के वक्त किसी का भी फोन बज जाता है। ऐसे में कुरान की आयत और अजान को रिंगटोन या कॉलर ट्यून रखना गैर इस्लामिक है, फिर वह चाहे अरब में हो, भारत में हो या दुनिया के किसी भी भाग में क्यों न हो। इस्लाम हर जगह एक है इसलिए अरब द्वारा जारी किया गया फतवा यहां पर भी काफी महत्वपूर्ण रखता है।”

काजमी ने कहा “अगर कोई व्यक्ति शौचालय में है और उसी दौरान उसका फोन बज जाए जिसपर उसने कुरान की आयत वाली रिंगटोन लगाई हुई है, तो उसे उस वक्त सुनना पाप होता है। इतना ही नहीं कई बार लोग रिंगटोन पूरी खत्म होने से पहले ही फोन उठा लेते हैं और आयत को बीच में ही छोड़ देते हैं जो कि गैर-इस्लामिक है।” काजमी के मुताबिक, आयत को दरवाजे की घंटी के रूप में इस्तेमाल करना भी गैर-इस्लामिक है। एक दिन किसी ने मुझसे पूछा कि हिंदू लोग भी भजन और श्लोक अपने फोन की रिंगटोन के रूप में लगाते हैं लेकिन उन्हें उसमें कोई बुराई नजर नहीं आती।”

काजमी ने कहा “इसका जवाब देते हुए मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं किसी अन्य के धर्म पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं लेकिन इस्लाम की बात होती है तो यह चिंताजनक है। आयत को रिंगटोन पर लगाना कुरान की पवित्र प्रवृति के खिलाफ है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कुरान की आयत को रिंगटोन लगाने पर फतवा जारी किया गया है। साल 2009 में कानपुर के एक संगठन जामिया अशरफ-उल-मदारिस ने इस मुद्दे पर फतवा जारी किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago