बलिया- जूनियर इंजीनियर की सभासद ने की पिटाई, कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

बलिया। जल निगम के कार्यालय परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी नेताओं ने रविवार को बैठक में सभासद द्वारा जूनियर इंजीनियर की पिटाई  का मामला सामने आया है । वही आदित्य कुमार की पिटाई  किए जाने को लेकर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज किया।

कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि अगर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सभासद की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। अमर उजाला की खबर के मुताबिक सभासद द्वारा मारपीट के साथ ही अवर अभियंता के साथ अभद्रता भी  की गई।

सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही जान से मारने का प्रयास किया गया। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पीड़ित अवर अभियंता ने घटना की शाम कोतवाली में दे दी। लेकिन मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस उसमें हीलाहवाली कर रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर संगठन के सचिव आजाद कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं करती है तो सोमवार से कार्य बहिष्कार करते हुए जल निगम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को हम विवश होंगे। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस महकमे के अफसरों को मुकदमा दर्ज करनी पड़ेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago